Dhoni Retired: माही दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान, जिनके पास आईसीसी के तीनों टाइटल

Dhoni Retired: माही दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान, जिनके पास आईसीसी के तीनों टाइटल

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-16 02:27 GMT
Dhoni Retired: माही दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान, जिनके पास आईसीसी के तीनों टाइटल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। शांत स्वाभाव के लिए मशहूर धोनी ने अपनी अंदाज के मुताबिक ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए शांति से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया। धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत शुक्रिया। आज (शनिवार, 15 अगस्त) शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझिए। बीसीसीआई ने भी एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि कर दी है।

धोनी के रिटायरमेंट पर बोले BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली- यह एक युग का अंत 
BCCI ने एक बयान में कहा, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया। रांची के एक लड़के ने 2004 में वनडे पदार्पण किया था और फिर अपने शांत स्वाभाव, खेल की तेज समझ और अपनी नेतृत्व क्षमता से भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, यह एक युग का अंत है। वह विश्व क्रिकेट और भारत के लिए शानदार खिलाड़ी रहे हैं। उनकी नेतृत्वक्षमता कीबराबरी करना काफी मुश्किल है, खासकर छोटे प्रारूपों में।

2019 विश्वकप के सेमीफाइनल में खेला था आखिरी मैच
धोनी ने पहले ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच पिछले साल 2019 में इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। तब से वह टीम से बाहर चल रहे थे और उनके संन्यास की अटकलें तेज थी। उम्मीद थी की धोनी आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में खेलेंगे, लेकिन कोविड-19 के कारण इसे टाल दिया गया था।

धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान, जिन्होंने आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीते
धोनी की कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्व कप-2007 जीता और 28 साल बाद 2011 में भारत को वनडे विश्व कप दिलाया। इसके अलावा धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी दिलाई और टेस्ट में टीम को नंबर-1 बनाया। धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान थे, जिन्होंने आईसीसी के सभी टूनार्मेंट्स- टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी जीती।

भारत के सबसे सफल कप्तान और दो बार के विश्व कप विजेता के करियर की कुछ सुर्खियां इस प्रकार हैं...

दिसंबर 2004 : बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में वनडे के जरिये धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
2005 : तेजी से रन बनाने के लिए बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए। अपनी दूसरी पारी में 145 गेंद में 183 रन बनाए। पांच मैचों की श्रृंखला भारत ने 3.0 से जीती और धोनी मैन आफ द सीरिज रहे।
दिसंबर 2005 : धोनी ने चेन्नई में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया
सितंबर 2007 : धोनी ने राहुल द्रविड़ से वनडे क्रिकेट की कप्तानी ली।
सितंबर 2007 : धोनी ने वनडे क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा शिकार के एडम गिलक्रिस्ट के अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड की बराबरी की। वह दक्षिण अफ्रीका में पहले टी-20 विश्व कप में भारत के कप्तान बने। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया। धोनी ने फाइनल का आखिरी ओवर जोगिंदर शर्मा जैसे अनुभवहीन गेंदबाज से डलवाया और यह मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ।
अगस्त 2008 : धोनी ने श्रीलंका में भारत को पहली द्विपक्षीय श्रृंखला में जीत दिलाई।
अगस्त 2008 : धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार।
नवंबर 2008 : धोनी भारत के टेस्ट कप्तान बने। उन्होंने नागपुर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में अनिल कुंबले से कप्तानी ली।
दिसंबर 2008 : धोनी आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर बने।
मार्च 2009 : धोनी की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड में पहली द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला जीती।
अप्रैल 2009 : धोनी को भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला।
दिसंबर 2009 : धोनी आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर का पुरस्कार लगातार दो बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।
मई 2010 : धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल जीता।
अप्रैल 2011 : धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप फाइनल में 79 गेंद में 91 रन की नाबाद पारी खेली। भारत 28 साल बाद विश्व कप जीता। छक्के से जीत दिलाने वाले धोनी मैन ऑफ द मैच।
मई 2011 : धोनी की कप्तानी से सीएसके ने आईपीएल जीता।
नवंबर 2011 : भारतीय प्रादेशिक सेना ने धोनी को मानद् लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया।
मार्च 2013 : धोनी 49 टेस्ट में 21वीं जीत दर्ज करके सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने।
जून 2013 : भारत ने धोनी की कप्तानी में आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी जीती।
फरवरी 2013 :धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ा।
मार्च 2013 : धोनी की कप्तानी में भारत ने आस्ट्रेलिया को घरेलू टेस्ट श्रृंखला में 4-0 से हराया।
अप्रैल 2018 : धोनी को पद्म भूषण।
मई 2018 : धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने तीसरी बार आईपीएल जीता।
जुलाई 2019 : वर्ल्ड कप में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच।

Tags:    

Similar News