IPL 12: कोलकाता-मुंबई का मैच आज, रोहित की नजर प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर

IPL 12: कोलकाता-मुंबई का मैच आज, रोहित की नजर प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-28 04:44 GMT
IPL 12: कोलकाता-मुंबई का मैच आज, रोहित की नजर प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर
हाईलाइट
  • IPL का 47वां मैच आज कोलकाता और मुंबई के बीच ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा
  • मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से होगा

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 47वां मैच आज कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से होगा। इस सीजन में कोलकाता-बेंगलोर के बीच यह पहला मैच होगा। कोलकाता यह मैच जीतकर अपनी प्लेऑफ में बने रहने की उम्मीद को कायम रखना चाहेगी। वहीं मुंबई मैच जीतकर 2 अंक और अपने खाते में जोड़कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। 

इस सीजन में दोनों टीमों का यह 12वां मैच होगा। मुंबई ने अब तक खेले गए अपने 11 मैचों में से 7 जीते हैं और 4 हारे हैं। वहीं कोलकाता ने अपने 11 मैचों में से 4 जीते हैं और 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में मुंबई 14 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं कोलकाता 8 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए कोलकाता को यह मैच हर हाल में जीतना ही होगा। वहीं मुंबई का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है। 

IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैच खेले गए हैं। जिसमें से मुंबई ने 18 और कोलकाता ने 5 मैच जीते हैं। कोलकाता के घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच हुए हैं। जिसमें से मुंबई 7 और कोलकाता केवल 2 मैच जीतने में सफल रही है। इस हिसाब से देखा जाए तो रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता पर भारी पड़ेगी। 

टीमें 

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) : दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, सुनील नरेन, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, नीतीश राणा, निखिल नाइक, जोए डेनली, श्रीकांत मुंडे, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फर्गुसन, हैरी गर्नी, केसी करियप्पा, यारा पृथ्वीराज।

मुंबई इंडियंस (MI) : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, राहुल चाहर, बेन कटिंग, पंकज जायसवाल, ईशान किशन, सिद्धेश लाड, इविन लेविस, मयंक मार्कंडेय, मिशेल मैकक्लेनघन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनुकूल रॉय, रासिख सलाम, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, आदित्य तारे, सूर्यकुमार यादव, जयंत यादव, क्विंटन डिकॉक, ब्यूरेन हैंड्रिक्स।

Tags:    

Similar News