IPL 12: आज अपने घरेलू मैदान पर पंजाब से भिड़ेगी मुंबई

IPL 12: आज अपने घरेलू मैदान पर पंजाब से भिड़ेगी मुंबई

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-10 05:33 GMT
IPL 12: आज अपने घरेलू मैदान पर पंजाब से भिड़ेगी मुंबई
हाईलाइट
  • IPL का 24वां मैच आज मुंबई और पंजाब के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा
  • मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 24वां मैच आज मुंबई इंडियंस (MI) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस सीजन में पंजाब का यह 7वां और मुंबई का 6वां मैच होगा। पंजाब अब तक हुए 6 मैचों में 4 जीती है और 2 हारी है। वहीं मुंबई अब तक हुए 5 मैचों में 3 मैच जीती है और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका की बात करें तो पंजाब 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं मुंबई 6 अंकों के साथ 5वें स्थान पर है। अब दोनों टीमें यह मैच जीतकर अपने-अपने खाते में 2 अंक और जोड़ना चाहेंगी। 

IPL में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई और पंजाब का आमना-सामना 23 बार हुआ है। जिसमें से मुंबई ने 12 और पंजाब ने 11 मैच जीते हैं। मुंबई के घरेलू मैदान पर दोनों के बीच अब तक 8 मैच हुए हैं। दोनों ही टीमें को 4-4 मैचों में जीत हासिल हुई है। हालांकि, पंजाब को यहां आखिरी जीत 2017 में मिली थी।

दोनों टीमें इस प्रकार है:

मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैक्लेनाघन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, मयंक मार्कंडेय, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, अलजारी जोसेफ, अनमोलप्रीत सिंह, सिद्धेश लाड, अनुकूल रॉय, इविन लेविस, पकज जयसवाल, बेन कटिंग, ईशान किशन, आदित्य तारे, रासिख सलाम, बरिंदर सरन, जयंत यादव।

किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल (विकेटकीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मंदीप सिंह, सैम करन, एंड्रयू टाय, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, मोइसेस हेनरिक्स, वरुण चक्रवर्ती, हरप्रीत बरार, सिमरन सिंह, निकोलस पूरन, हार्डुस विलजोएन, अंकित राजपूत, अर्शदीप सिंह, दर्शन, अग्निवेश अयाची।

Tags:    

Similar News