IPL: 436 दिन बाद बदले हुए अंदाज में नजर आए माही, वायरल हो रहा नया लुक

IPL: 436 दिन बाद बदले हुए अंदाज में नजर आए माही, वायरल हो रहा नया लुक

Bhaskar Hindi
Update: 2020-09-19 18:28 GMT
IPL: 436 दिन बाद बदले हुए अंदाज में नजर आए माही, वायरल हो रहा नया लुक
हाईलाइट
  • धोनी ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था
  • धोनी ने माना कि उनके लिए आइसोलेशन के शुरुआती छह दिन काफी मुश्किल रहे

डिजिअल डेस्क, अबु धाबी। 2019 विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारत के महानतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने 436 दिन बाद मैदान पर वापसी की है और इस बार उनका अंदाज बदला हुआ नजर आया। धोनी के नए लुक पर फैंस सोशल मीडिया पर बहुत से कमेंट कर रहे हैं। धोनी अकसर अपना लुक बदलते रहते हैं। धोनी की दाढ़ी-मूछ का स्टाइल साउथ इंडियन स्टार जैसा लग रहा था। धोनी ने लॉकडाउन में अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की है। धोनी के शरीर से साफ पता चल रहा था कि उन्होंने जिम में अपना अच्छा-खासा समय बिताया है। 

हाफ बियर्ड लुक में नजर आए धोनी
मैच में धोनी हाफ बियर्ड लुक में दिखे। फिटनेस के बारे में पूछे जाने पर धोनी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान खुद को फिट रखने के लिए पूरा समय मिला। उस समय ज्यादा फिजिकल रनिंग तो नहीं कर सकते थे, लेकिन जिम में मेहनत करने का 4-5 महीने का पूरा वक्त था।

क्वारैंटाइन के पहले 6 दिन काफी मुश्किल थे
टॉस के दौरान धोनी ने माना कि उनके लिए आइसोलेशन के शुरुआती छह दिन काफी मुश्किल रहे। चेन्नई ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के 13वें सीजन के मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इस दौरान मुरली कार्तिक से बात करते हुए धोनी ने कहा कि क्वारंटीन के पहले छह दिन काफी मुश्किल थे। आप अपने परिवार के साथ थे और फिर अचानक से आपको अलग एक कमरे में बंद रहना पड़ा। मुझे लगता है कि हर किसी ने इस समय का अच्छा उपयोग किया होगा और कोई भी निराश नहीं हुआ होगा। 14 दिन के बाद बाहर निकलना और ट्रेनिंग करना अच्छा लगा।

धोनी ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। मुंबई के साथ प्रतिद्वंदिता को लेकर धोनी ने कहा कि यह जेंटलमैन गेम है और आप इसमें बदला लेने के बारे में नहीं सोचते।

हम रिकॉर्ड सुधारेंगे: रोहित 
यूएई में मुंबई इंडियंस के खराब रिकॉर्ड पर टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पिछली बार यहां खेली टीम में से सिर्फ 2 खिलाड़ी ही इस बार हमारे साथ हैं। ऐसे में इस बार हम नए सेटअप के साथ उतर रहे हैं। उम्मीद है कि हम अपने रिकॉर्ड को सुधारने में कामयाब होंगे।

Tags:    

Similar News