Video: क्रिकेट के बाद अब किसान बने महेंद्र सिंह धोनी, शुरू की ऑर्गेनिक खेती

Video: क्रिकेट के बाद अब किसान बने महेंद्र सिंह धोनी, शुरू की ऑर्गेनिक खेती

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-27 06:45 GMT
Video: क्रिकेट के बाद अब किसान बने महेंद्र सिंह धोनी, शुरू की ऑर्गेनिक खेती
हाईलाइट
  • एमएस धोनी का वीडियो हुआ वायरल
  • धोनी ने शुरू की जैविक खेती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) विश्वकप (World Cup) के बाद खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। अब वह जल्द आईपीएल 2020 (IPL 2020) में नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) दो मार्च को टीम से जुड़ जाएंगे। हालांकि इससे पहले धोनी का एक वीडियो सामने आया है। 

इस वीडियो में पूर्व कप्तान एक नए रूप में नजर आ रहे हैं। दरअसल अब धोनी क्रिकेट के साथ खेती-किसानी की तरफ रूख कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने अब जैविक (Organic) खेती शुरू की है। इन दिनों वह अपने घर रांची (Ranchi) में तरबूज (Watermelon) और पपीता (Papaya) उगाने की तकनीक सीख रहे हैं। 

धोनी ने खुद वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि रांची में 20 दिनों में तरबूज और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है। पहली बार है बहुत उत्सुक हूं। दो मिनट के वीडियो में एमएस धोनी खेती शुरू करने से पहले पूजा-अर्चना, धूप जलाते और नारियल तोड़ते हुए दिख रहे हैं। 

 

                                                  Full View

वहीं धोनी ने आईपीएल के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को उन्होंने रांची के जेएससीए स्टेडियम पहुंचकर घंटों प्रैक्टिस की। 
 


 

Tags:    

Similar News