तारीफ: माइकल हसी बोले - मैं धोनी जैसे खिलाड़ी से कभी नहीं मिला, उनके पास कैल्क्युलेटिंग ब्रेन और अविश्वसनीय पॉवर

तारीफ: माइकल हसी बोले - मैं धोनी जैसे खिलाड़ी से कभी नहीं मिला, उनके पास कैल्क्युलेटिंग ब्रेन और अविश्वसनीय पॉवर

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-23 06:04 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी (michael Hussey) ने बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) की जमकर तारीफ की है। हसी ने कहा कि, वे धोनी जैसे किसी और खिलाड़ी से कभी नहीं मिले। उन्होंने यह भी कहा कि धोनी के पास ना केवल कैल्क्युलेटिंग ब्रेन है बल्कि उनके पास अविश्वसनीय पॉवर भी है। 

हसी ने चेन्नई सुपर किंग्स के इंस्टाग्राम पेज पर यह बातें कहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि, चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी और मुरली विजय दो ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्हें वह अंत तक बल्लेबाजी करते देखना पसंद करते हैं। बता दें कि अगर इस समय IPL 2020 होता तो हसी चेन्नई के बल्लेबाजी कोच होते। लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण IPL को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पहले यह टूर्नामेंट 29 मार्च से शुरु होना था। 

धोनी की तरह कभी किसी खिलाड़ी से नहीं मिला
हसी ने कहा कि, विजय के साथ पारी की शुरुआत करना पसंद था। वहीं धोनी हमेशा ज्यादा कैल्क्युलेटिव रहते हैं। मैं मैच को जितनी जल्दी हो सके खत्म करना चाहता हूं, लेकिन धोनी कहेंगे-नहीं क्योंकि यह गेंदबाज जो गेंदबाजी करने आ रहा है या कोई और उसे हमे देखना समझना चाहिए। हसी ने कहा कि, मैं धोनी की तरह कभी किसी खिलाड़ी से नहीं मिला। 

धोनी के पास अविश्वसनीय पॉवर
हसी ने आगे कहा, यह मत सोचो कि मैं धोनी की तरह किसी और से मिला हूं। हां, उन्हें एक कैल्क्युलेटिंग ब्रेन मिला है, लेकिन साथ ही उन्हें अविश्वसनीय पॉवर भी मिली हैं। वह जानते हैं कि, उन्हें कब छक्का मारना है और वह ऐसा आसानी से कर भी लेते हैं। यह कुछ ऐसा है, जो मेरे पास नहीं है।

Tags:    

Similar News