फ्लाइट के इंतजार में जमीन पर ही सो गए धोनी और साक्षी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

फ्लाइट के इंतजार में जमीन पर ही सो गए धोनी और साक्षी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-11 04:02 GMT
हाईलाइट
  • धोनी ने बुधवार को एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की
  • फ्लाइट के इंतजार में धोनी और उनकी पत्नी साक्षी एयरपोर्ट की फर्श पर ही सो गए

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का शेड्यूल कितना बिजी होता है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सबसे फिट रहने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भी इससे प्रभावित हैं। मैदान पर सबसे फिट खिलाड़ी माने जाने वाले धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद तालिका में 10 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। 

कोलकाता के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद अपने अगले मैच के लिए चेन्नई टीम एयरपोर्ट पहुंची थी। यहां से टीम को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ गुरुवार को होने वाले अपने अगले मैच के लिए जयपुर रवाना होना था, लेकिन फ्लाइट सुबह-सुबह की थी और खिलाड़ी जल्दी एयरपोर्ट पहुंच गए थे। फिर फ्लाइट के इंतजार में धोनी और उनकी पत्नी साक्षी एयरपोर्ट की फर्श पर ही सो गए। 

इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में धोनी पत्नी साक्षी के साथ एयरपोर्ट की जमीन पर सोते नजर आ रहे हैं। धोनी ने तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, IPL टाइमिंग के आदी होने के बाद अगर सुबह की फ्लाइट हो तो यही होता है। तस्वीर में धोनी चेन्नई टीम की जर्सी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News