रोहित शर्मा एक और कीर्तिमान रचने के करीब, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय क्रिकेटर 

रिकॉर्ड अलर्ट रोहित शर्मा एक और कीर्तिमान रचने के करीब, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय क्रिकेटर 

Manuj Bhardwaj
Update: 2021-11-19 12:11 GMT
रोहित शर्मा एक और कीर्तिमान रचने के करीब, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय क्रिकेटर 
हाईलाइट
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 449 छक्के जड़ चुके है रोहित
  • गेल 553 छक्कों के साथ सबसे आगे
  • शाहिद अफरीदी ने जड़े है 476 छक्के

डिजिटल डेस्क, रांची। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे से रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने पहला टी20 मैच 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय टीम के टी20 कप्तान रोहित शर्मा इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। अगर रोहित इस मैच में एक छक्का लगा देते है, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 छक्के लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। रोहित के अलावा भारत का कोई भी भारतीय बल्लेबाज इस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं है।  

"यूनिवर्स बॉस "क्रिस गेल इस लिस्ट में टॉप पर मौजूद 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम हैं। क्रिस गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 553 छक्के जड़े है। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी मौजूद है। शाहिद अफरीदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 476 छक्के जड़े हैं। फिलहाल तीसरे नंबर पर 449 छक्कों के साथ रोहित शर्मा मौजूद हैं। 

सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर अपनी टीम के साथ उतरेंगे कप्तान रोहित 

भारत अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ आज का मैच जीत लेता है, तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी। रांची के JSCA ग्राउंड भारत ने अब तक टी-20 के 2 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है और दोनों में ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमें दूसरी बार इस मैदान पर इंटरनेशनल मैच खेल रही है, इससे पहले  2016 में एक वनडे इंटरनेशनल मैच में दोनों टीमों ने एक-दूसरे का सामना किया था, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 19 रनों से हरा दिया था। 

Tags:    

Similar News