क्रिकेट: सचिन का कल 47वां जन्मदिन, कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में नहीं करेंगे सेलिब्रेट

क्रिकेट: सचिन का कल 47वां जन्मदिन, कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में नहीं करेंगे सेलिब्रेट

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-23 05:10 GMT
क्रिकेट: सचिन का कल 47वां जन्मदिन, कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में नहीं करेंगे सेलिब्रेट

डिजिटल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कल यानी शुक्रवार को 47 साल के हो जाएंगे। हालांकि कोरोनावायरस महामारी के कारण सचिन ने इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी सचिन के एक करीबी सूत्र ने दी है। सचिन ने यह फैसला कोरोनावायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे पुलिस, डॉक्टर और कई वॉरियर्स के प्रति सम्मान के लिए किया है। 

सूत्र ने कहा कि, सचिन इस बार किसी तरह का जश्न नहीं मनाएंगे। सचिन का मानना है कि यह जश्न मनाने का समय नहीं है। सचिन का मानना है कि, इस महामारी से लड़ने में अहम भूमिका निभा रहे फ्रंटलाइन वॉरियर्स डॉक्टर, नर्सों, चिकित्सा सहायकों, पुलिसकर्मियों, सैनिकों का आभार व्यक्त करने का यह सर्वश्रेष्ठ तरीका हो सकता है। बता दें कि, सचिन का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था।

यह खबर भी पढ़ें -  आज ही के दिन 22 साल पहले सचिन ने Desert Storm के बीच खेली थी तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलियाई टीम के उड़ा दिए थे होश

सचिन ने दिया था 50 लाख रुपए का दान
सचिन भी इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने इस महामारी से लड़ने के लिए 50 लाख रुपए का दान दिया था। वह अन्य तरह के कई राहत कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। सूत्रों ने कहा, वह हमेशा इस बारे में बात करने पर असहज हो जाते हैं। इससे पहले सचिन ने सत्य साईं बाबा के निधन के चलते 2011 में 24 अप्रैल को अपना जन्मदिन नहीं मनाया था। सचिन आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा के भक्त थे। 

यह खबर भी पढ़ें - गंभीर ने गांगुली और धोनी को नहीं, इस खिलाड़ी को बताया टीम इंडिया का बेस्ट कैप्टन

सचिन टीम मास्क फोर्स का भी हैं हिस्सा
बता दें कि मास्टर ब्लास्टर सचिन BCCI की मास्क फोर्स का भी हिस्सा हैं। उन्होंने वीडियो के जरिए संदेश दिया था, कम ऑन इंडिया, घर में मास्क बनाइए और टीम मास्क फोर्स का हिस्सा बनिए। 20 सेकंड तक हाथ धोइए और सामाजिक दूरी बनाए रखिए। सचिन के अलावा BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, स्मृति मंधाना, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, वीरेंदर सहवाग, राहुल द्रविड़ और मिताली राज जैसे कई स्टार खिलाड़ी भी टीम मास्क फोर्स का हिस्सा हैं। 

Tags:    

Similar News