Viral photo: बेड पर लेटे थे धोनी पत्नी साक्षी ने काटा पैर का अंगूठा, जानें क्या है वजह

Viral photo: बेड पर लेटे थे धोनी पत्नी साक्षी ने काटा पैर का अंगूठा, जानें क्या है वजह

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-20 05:55 GMT
Viral photo: बेड पर लेटे थे धोनी पत्नी साक्षी ने काटा पैर का अंगूठा, जानें क्या है वजह

डिजिटल डेस्क। कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण लॉकडाउन (Lockdown) के चलते दुनियाभर के सभी खिलाड़ी घरों में अपनी फैमली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड रहें हैं। यही कारण है की भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी रांची (Ranchi) में अपने घर पर फैमली के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी हमेशा अपनी फैमली के साथ बिताए पलों को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

वहीं उनकी पत्नी साक्षी धोनी  (Sakshi Dhoni) भी सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह भी अपनी फैमली के साथ बिताए लम्हों को फैंस के साथ आए दिन शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने धोनी के साथ एक बेहद रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह फोटो काफी वायरल (Viral Photo) हो रही है और फैंस को पसंद भी आ रही है।  

साक्षी ने रविवार को माही के साथ की एक रोमांटिक फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में धोनी बेड पर लेटे हुए आई-पैड पर कुछ देख रहे हैं और उनके पैर साक्षी की गोद में हैं। वहीं साक्षी माही का ध्यान अपनी और आकर्षित करने के लिए उनके पैर का अंगूठा काटने की कोशिश करती दिखाई दे रहीं हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए साक्षी ने कैप्शन दिया है, ऐसा समय जब आप "मिस्टर स्वीटी" (mrsweetie) का ध्यान अपनी और आकर्षित करना चाहते हो। साक्षी धोनी की इस पोस्ट पर फैंस भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि साक्षी ने इससे पहले रांची फार्म हाउस का एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उनकी बेटी जीवा (Ziva) खेलती दिखाई दे रहीं हैं। 

Tags:    

Similar News