Viral Video: लॉकडाउन में धोनी ने बेटी जीवा को बाइक पर घुमाया, पत्नी साक्षी ने कहा- दो बच्चे खेल रहे हैं एक बड़ा और दूसरा छोटा

Viral Video: लॉकडाउन में धोनी ने बेटी जीवा को बाइक पर घुमाया, पत्नी साक्षी ने कहा- दो बच्चे खेल रहे हैं एक बड़ा और दूसरा छोटा

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-21 09:27 GMT
Viral Video: लॉकडाउन में धोनी ने बेटी जीवा को बाइक पर घुमाया, पत्नी साक्षी ने कहा- दो बच्चे खेल रहे हैं एक बड़ा और दूसरा छोटा

डिजिटल डेस्क। कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण लॉकडाउन (Lockdown) के चलते दुनियाभर के सभी खिलाड़ी घरों में अपनी फैमली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड रहें हैं। यही कारण है की भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी रांची (Ranchi) में अपने फार्म हाउस पर फैमली के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी हमेशा अपनी फैमली के साथ बिताए पलों को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

वहीं उनकी पत्नी साक्षी धोनी  (Sakshi Dhoni) भी सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह भी अपनी फैमली के साथ बिताए लम्हों को फैंस के साथ आए दिन शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने धोनी का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें धोनी अपनी बेटी जीवा को बाइक पर पीछे बैठाकर घुमाते नजर आ रहे हैं। धोनी ने अपने फार्म हाउस के बगीचे में ही जीवा को घुमाया था।

साक्षी के इंस्टाग्राम वीडियो को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। साक्षी इस वीडियो को शूट करते समय कह रहीं हैं, यहां दो बच्चे खेल रहे हैं...... एक बड़ा बच्चा और एक छोटा बच्चा। बता दें कि इससे पहले साक्षी ने धोनी के साथ एक बेहद रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। यह फोटो बहुत वायरल (Viral Photo) हुई और फैंस को काफी पसंद भी आई थी।  

इससे पहले साक्षी ने रविवार को माही के साथ की एक रोमांटिक फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर शेयर की थी। इस फोटो में धोनी बेड पर लेटे हुए आई-पैड पर कुछ देख रहे हैं और उनके पैर साक्षी की गोद में हैं। वहीं साक्षी माही का ध्यान अपनी और आकर्षित करने के लिए उनके पैर का अंगूठा काटने की कोशिश करती दिखाई दे रहीं हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए साक्षी ने कैप्शन दिया, ऐसा समय जब आप 'मिस्टर स्वीटी' (mrsweetie) का ध्यान अपनी और आकर्षित करना चाहते हो। 

Tags:    

Similar News