क्रिकेट: सुरेश रैना ने कहा, रोहित शर्मा की कप्तानी स्टाइल एमएस धोनी की तरह

क्रिकेट: सुरेश रैना ने कहा, रोहित शर्मा की कप्तानी स्टाइल एमएस धोनी की तरह

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-22 11:42 GMT
क्रिकेट: सुरेश रैना ने कहा, रोहित शर्मा की कप्तानी स्टाइल एमएस धोनी की तरह

डिजिटल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर फॉर्मेट के उपकप्तान रोहित शर्मा कि कप्तानी स्टाइल को विराट कोहली की स्टाइल से पूरी तरह से अलग माना जाता है। जबकि रोहित की कप्तानी की तुलना अक्सर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की जाती है। भारतीय टीम के ऑलराउंडर सुरेश रैना का भी मानना है कि, रोहित की कप्तानी स्टाइल धोनी की तरह है। उन्होंने कहा, रोहित की शांत और खिलाड़ियों को प्रेरित करने की क्षमता उन्हें एमएस धोनी के समान बनाती है। 

सुरेश रैना ने स्पोर्ट्सस्क्रीन के यूट्यूब पेज पर कहा, रोहित की कप्तानी एमएसडी से काफी मिलती-जुलती है। जिस तरह से वह चीजों को शांत तरीके से करते हैं, जिस तरह से वह लोगों को प्रेरित करते हैं। वह बिंदास हैं, वह जानते हैं कि जब भी वह बल्लेबाजी करने जाते हैं तो रन बनाते हैं। इसलिए इस तरह का आत्मविश्वास एक खिलाड़ी में है। फिर बाकी खिलाड़ी भी उससे प्रेरित होते हैं और यही मुझे रोहित के बारे में पसंद है।

सुरेश रैना ने कहा, मैंने IPL में पुणे के खिलाफ हुए फाइनल में देखा था, रोहित ने मुंबई के कप्तान के रूप में कुछ 2-3 शानदार फैसले लिए थे। उन्होंने जिस तरह से सूखे विकेटों पर ओवरों के बीच बदलाव किए। जिस तरह से उन्होंने पुणे पर दबाव बनाया। यह सब देख कर लगता है कि, वह इन सभी फैसलों को खुद ले रहे हैं। हां, बाहर से भी कुछ सलाह जरूर आ रही होगी। लेकिन उस समय रोहित को पता होता है कि, उन्हें कब क्या करना है। कोई आश्चर्य नहीं कि, उन्होंने कप्तान के रूप में IPL की इतनी ट्रॉफी जीती हैं।

Tags:    

Similar News