विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने

विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-03 07:25 GMT
विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने
हाईलाइट
  • धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 27 टेस्ट मैच में जीत दिलाई थी
  • बतौर कप्तान विराट ने अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा 28 टेस्ट मैच जीते

डिजिटल डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ सोमवार को दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीतने के साथ ही विराट कोहली टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। बतौर कप्तान विराट ने अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा 28 टेस्ट मैच जीते हैं। विराट ने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 27 टेस्ट मैच में जीत दिलाई थी। विराट ने धोनी से पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ा था। भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान की लिस्ट में सौरव तीसरे स्थान पर हैं। सौरव की कप्तानी में भारत ने 21 टेस्ट मैच जीते थे। 

कोहली ने धोनी को मात्र 48 टेस्ट मैचों में ही पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 28 टेस्ट जीतने के साथ 10 मैच ड्रॉ भी कराए। 10 टेस्ट में टीम को हार का सामना भी करना पड़ा। जबकि, धोनी की कप्तानी में भारत ने 60 टेस्ट मैच खेले थे। 27 टेस्ट में जीत, 18 टेस्ट में हार मिली थी और 15 मैच ड्रॉ हुए थे।

टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान की लिस्ट 

कप्तान टेस्ट जीत हार ड्रॉ जीत%
विराट कोहली 48 28 10 10 58.33
महेंद्र सिंह धोनी 60 27 18 15 45.00
सौरव गांगुली 49 21 13 15 42.86
मोहम्मद अजहरुद्दीन 47 14 14 19 29.79
मंसूर अली खान पटौदी 40 9 19 12 22.50
सुनील गावस्कर 47 9 8 30 19.15

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News