खेल से बड़ा कोई नहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा विवाद पर बोले खेल मंत्री

दो टूक खेल से बड़ा कोई नहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा विवाद पर बोले खेल मंत्री

Manmohan Prajapati
Update: 2021-12-15 07:47 GMT
खेल से बड़ा कोई नहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा विवाद पर बोले खेल मंत्री
हाईलाइट
  • क्या अनबन है
  • मैं उसकी जानकारी नहीं दे सकता: ठाकुर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीकी दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तानी को लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच काफी बवाल हुआ है। जिसको लेकर लगातार अटकलें सामने आ रही हैं। जिसमें कोहली और शर्मा के बीच मतभेद होने की खबरें भी शामिल हैं। वहीं इस बवाल पर अब खेल मंत्री और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का बयान सामने आया है।

खेल मंत्री ने कहा है कि, खेल से बड़ा कोई नहीं है। खेल ही सर्वोत्तम है, किसी खिलाड़ी के बीच क्या अनबन है, मैं उसकी जानकारी नहीं दे सकता हूँ। ये उनसे संबंधित एसोसिएशन या संस्थान की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि, संस्थान को इस पर जानकारी देना चाहिए। 

क्या है पूरा मामला ?
विराट कोहली को जब से वनडे की कप्तानी से हटाया गया तब से लगातार अलग-अलग तरह की रिपोर्टस आ रही हैं। टी-20 वर्ल्डकप में भारत की हार के बाद से ही विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी थी। इसका ऐलान वो पहले ही कर चुके थे। इस विवाद में ज्यादा हलचल तह हुई जब रोहित शर्मा को चोट लगने के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा। 

मुंबई में प्रैक्टिस करते समय रोहित को चोट लगी थी। उसके बाद से ही वह तीन हप्ते के लिए रेस्ट पर है। अब ख़बर आ रही है कि कोहली परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं वह अपनी बेटी वामिका के पहले बर्थडे पर वनडे सीरीज से आराम ले सकते हैं। इस पर बीसीसीआई अधिकारी का बयान आया कि अभी तक विराट की तरफ से किसा तरह के ब्रेक की मांग नहीं की गई है।

Tags:    

Similar News