खराब फॉर्म से जूझ रहे रहाणे-पुजारा, बचा पाएंगे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट?

फॉर्म के बाद अब सैलरी पर संकट! खराब फॉर्म से जूझ रहे रहाणे-पुजारा, बचा पाएंगे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट?

Manuj Bhardwaj
Update: 2022-01-20 16:09 GMT
खराब फॉर्म से जूझ रहे रहाणे-पुजारा, बचा पाएंगे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट?
हाईलाइट
  • आने वाले दिनों में बीसीसीआई अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान कर सकता है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय टीम इस समय बहुत खराब दौर से गुजर रही है। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर टेस्ट सीरीज गवांने के बाद विराट कोहली का कप्तानी छोड़ना, उससे पहले बोर्ड के साथ कोहली का विवाद और सबसे अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का आउट ऑफ फॉर्म चलना। अब यहां सवाल यह उठ रहा है कि क्या BCCI रहाणे और पुजारा को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रुप- ए में रखेगी या नहीं। आपको बता दे  आने वाले दिनों में बीसीसीआई अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान कर सकता है। दोनों सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे अभी ग्रुप-ए में है। 

लेकिन दोनों इस वक्त खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, दोनों के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड इस बार कुछ बड़े फैसले ले सकता है। खबरें यह भी आ रही है कि आने वाली श्रीलंका सीरीज से दोनों की टीम से छुट्टी भी हो सकती है। 

क्या है सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट एक कॉन्ट्रैक्ट है जो BCCI और खिलाड़ियों के बीच रहता है। इसका चयन बोर्ड खिलाड़ी के प्रदर्शन को देखते हुए करता है। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में पांच ग्रेड है। जिसके तहत बोर्ड खिलाड़ियो को उनके एक साल की राशि देता है। 

बता दें कि बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को चार कैटेगरी में बांटा जाता है, जिसमें A+, A, B और C शामिल हैं। इसमें A+ 7 करोड़, A 5 करोड़, B 3 करोड़ और C 1 करोड़ रुपये सालाना के हिसाब से होता है। 

ग्रेड और उनमे शामिल खिलाड़ी-

  •   ग्रेड A+: विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह 
  •   ग्रेड A: रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या
  •   ग्रेड B: ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, मयंक अग्रवाल 
  •   ग्रेड C: कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज
Tags:    

Similar News