शोक: भारत के सबसे उम्रदराज फर्स्ट क्लास क्रिकेटर वसंत रायजी का 100 साल की उम्र में निधन

शोक: भारत के सबसे उम्रदराज फर्स्ट क्लास क्रिकेटर वसंत रायजी का 100 साल की उम्र में निधन

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-13 07:04 GMT
शोक: भारत के सबसे उम्रदराज फर्स्ट क्लास क्रिकेटर वसंत रायजी का 100 साल की उम्र में निधन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे उम्रदराज फर्स्ट क्लास क्रिकेटर वसंत रायजी का शनिवार को 100 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी रायजी के दामाद सुदर्शन नानावटी ने दी है। उन्होंने बताया कि, वृद्धावस्था के कारण दक्षिण मुंबई के वालकेश्वर में अपने निवास पर सोते समय 2.20 बजे उनका निधन हो गया। वसंत रायजी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी ट्वीट कर उनकी मौत पर दुख जताया है।

इस साल 26 जनवरी को ही वसंत रायजी ने अपनी जिंदगी का शतक पूरा किया था। तब सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्‍टीव वॉ भी उनसे मिलने पहुंचे थे और उनका 100वां जन्मदिन सेलिब्रेट भी किया था। वसंत रायजी ने 1940 के दशक में 9 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 277 रन बनाए थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 था। 

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 1939 में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के लिए डेब्यू किया था। इसके 2 साल बाद उन्होंने मुंबई की तरफ से वेस्टर्न इंडिया के खिलाफ पहला मैच खेला था। तब विजय मर्चेंट टीम के कप्तान थे। रायजी क्रिकेट इतिहासकार होने के साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट भी थे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। भारत ने जब 1933 में बॉम्बे में अपना पहला घरेलू टेस्ट खेला था, तब रायजी 13 साल के थे। वसंत रायजी भारतीय क्रिकेट की संपूर्ण यात्रा के गवाह रहे हैं। उन्होंने लाला अमरनाथ, विजय मर्चेंट, सीके नायडू और विजय हजारे जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया। 

Tags:    

Similar News