जबलपुर के यश दुबे ने रणजी ट्राफी में खेली 133 रनों की लंबी पारी, 23 साल बाद एमपी को बंधी रणजी ट्रॉफी जीतने की उम्मीद

रणजी ट्रॉफी   जबलपुर के यश दुबे ने रणजी ट्राफी में खेली 133 रनों की लंबी पारी, 23 साल बाद एमपी को बंधी रणजी ट्रॉफी जीतने की उम्मीद

Raja Verma
Update: 2022-06-25 10:21 GMT
  जबलपुर के यश दुबे ने रणजी ट्राफी में खेली 133 रनों की लंबी पारी, 23 साल बाद एमपी को बंधी रणजी ट्रॉफी जीतने की उम्मीद
हाईलाइट
  • वे मौजूदा सीजन में 600+ रन बनाने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं।

डिजिटल डेस्क,मुंबई।  रणजी ट्राफी का फाइनल मुकाबला मध्यप्रदेश और मुंबई के बीच खेला जा रहा है। मध्यप्रदेश की टीम मजबूत स्थिति में है। टीम का अच्छा स्कोर खड़ा करने में जबलपुर के यश दुबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यश ने 133 रनों की बेहतरीन पारी खेली है। इंदौर के शुभम शर्मा ने भी 116 रनों की बेहतरीन पारी खेली है। उनकी बेहतरीन पारी के बदोलत ही टीम ने  खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ा दिया है। अब मध्यप्रदेश के पास 23 साल बाद यह खिताब जीतने की मौका है। 

 बता दें यश दुबे जबलपुर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1998 में  हुआ था। यश दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग स्पिनर हैं। यश ने बेहतरीन पारी खेलते हुए शतक बनाने के बाद अलग अंदाज में जश्न मनाया। 

मप्र ने गुरुवार के स्कोर 123/1 से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज यश दुबे और शुभम शर्मा ने पारी आगे बढ़ाई। तीसरे दिन पहले सेशन में मप्र की टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया और 34 ओवर में 105 रन बनाए। यश और शुभम ने दूसरे विकेट के लिए 222 रन की साझेदारी की। यश ने सीजन में अपना दूसरा जबकि शुभम ने चौथा शतक पूरा किया। यश के सीजन में 613 रन पूरे हुए। वे मौजूदा सीजन में 600+ रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं।


 

Tags:    

Similar News