Crime: लड़की ने किया लड़के को प्रपोज, मना करने पर किया ब्लेड से हमला

Crime: लड़की ने किया लड़के को प्रपोज, मना करने पर किया ब्लेड से हमला

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-07 06:22 GMT
Crime: लड़की ने किया लड़के को प्रपोज, मना करने पर किया ब्लेड से हमला

डिजिटल डेस्क, बरेली। प्यार का सप्ताह वैलेंटाइन डे आज से शुरू हो गया है। इस बीच बरेली से एक बड़ी घटना सामने आई हैं। यहां एक लड़के को युवती में दिलचस्पी न लेना भारी पड़ गया। लड़की ने युवक को प्रपोज किया था। मना करने पर युवती ने लड़के के चेहरे को ब्लेड से हमला कर खराब कर दिया। हमले में घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं युवक-युवती
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज का है। दोनों युवक और युवती एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। छात्रा युवक से एकतरफा मोहब्बत करती है, पर लड़के को उसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी। कई बार छात्रा ने उसे प्यार का इजहार किया, लेकिन युवक ने कोई जवाब नहीं दिया। इससे नाराज होकर युवती ने उसके चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। 

Crime: फेसबुक पर बढ़ रहे थे पत्नी के फॉलोअर्स, पति ने उतारा मौत के घाट

रिपोर्ट के अनुसार छात्रा लड़के पर शादी करने का दबाव बना रही थी। युवक ने पढ़ाई के चलते मना कर दिया। बताया जा रहा है लड़की ने हमले से पहले कहा कि तुम्हे अपने चेहरे पर काफी घमंड है, तो मैं तुम्हारे चेहरे को हमेशा के लिए खराब कर देती हूं और ब्लेड मार दिया। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है और बोलने की हालात में नहीं है। लड़के के परिजनों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। 


 

Tags:    

Similar News