झारखंड में मॉब लिंचिंग: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो लोगों को पीटा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

झारखंड में मॉब लिंचिंग: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो लोगों को पीटा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-12 06:21 GMT
झारखंड में मॉब लिंचिंग: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो लोगों को पीटा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, दुमका। झारखंड से दुमका जिले से एक मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। यहां के काठीकुंड थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवक को जमकर पीटा। इसमें एक सुमन अंसारी की मौत हो गई है, जबकि दुलाल मिर्धा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

दरअसल शिकारीपाड़ा प्रखंड के ढाका गांव के रहने वाले सुमन अंसारी और दुलाल मिर्धा एक किलोमीटर दूर स्थित काठीकुंड के झिलमिली गांव गए थे। दोनों गांव के एक व्यक्ति की बकरी को उठाकर ले गए। गांव से बाहर दोनों बकरी को काट रहे थे, तभी गांव के कुछ लड़कों ने उन्हें देख लिया और बकरी चोर कहकर शोर मचा दिया। हंगामा सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। 

कोरोना टेस्ट में गड़बड़ी: पहले पॉजिटिव, तो दूसरी बार निगेटिव आए एअर इंडिया के पायलट

इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और गांव लाकर पेड़ से बांधा और जमकर पीटा। पिटाई के कारण सुमन की मौत हो गई। वहीं दुलाल की हालत भी नाजुक बनी हुई है। दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने कहा कि दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया जा रहा है। कानून को हाथ में लेने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। 


 

Tags:    

Similar News