Alert: पैसे ही नहीं इन चीजों का उधार लेन- देन भी ला सकता है आपके लिए बुरा वक्त

Alert: पैसे ही नहीं इन चीजों का उधार लेन- देन भी ला सकता है आपके लिए बुरा वक्त

Manmohan Prajapati
Update: 2020-06-17 06:22 GMT
Alert: पैसे ही नहीं इन चीजों का उधार लेन- देन भी ला सकता है आपके लिए बुरा वक्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किसी से पैसे उधार लेना या देना आम बात है, लेकिन वास्तु शास्त्र में पैसे के अलावा भी कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिनका लेन- देन करना आपके जीवन में बुरा वक्त ला सकता है। सबसे पहले बात करें दूसरों से उधार मांगकर उपयोग की जाने वाली चीजों की तो यह आदत आपके लिए बदकिस्मती या बुरा समय ला सकती है। वहीं दूसरी ओर कई ऐसी चीजें भी शास्त्रों और धर्म-पुराणों में बताई हैं, जिनके दान करने से भी आपको कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

शास्त्रों के अनुसार ऐसी का दान करने से व्यक्ति को राजा से रंक बना देता है। यदि इन चीजों का दान किया तो घर में दरिद्रता का वास होता है और उनकी नकारात्मक ऊर्जा आप तक पहुंच जाती है। आइए आज हम आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में जो ना उधार लेना चाहिए और ना ही दान में देना चाहिए।

Tips: पढ़ाई में नहीं लग रहा है बच्चे का मन, तो अपनाएं ये उपाय

पेन
शास्त्रों के अनुसार, हमारे कर्मों को यमराज के यहां चित्रगुप्त लिखते हैं। चित्रगुप्त अपनी लेखनी से हमारे जीवन में आगे आने वाली परेशानियों या खुशियों का खाका तैयार कर रहे होते हैं। इसलिए जीवन में कलम को बड़ा महत्व दिया गया है। वेदों के अनुसार, अपनी कलम को किसी के साथ बांटना या फिर किसी से कलम उधार लेना आपके लिए आर्थिक परेशानी बढ़ा सकती है। 

घड़ी
घड़ी का काम सभी को पता है, लेकिन कई बार लोग घड़ी का आदान प्रदान भी करते हैं। लेकिन याद रहे ऐसा करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इसलिए कभी किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी घड़ी नहीं पहनना चाहिए। चूंकि घड़ी को व्यक्ति के जीवन के समय से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में किसी और की घड़ी को अपनी कलाई पर बांधने से आपकी प्रोफेशनल लाइफ में समस्या आ सकती है। 

कंघा
बाल संवारना सभी को पसंद होता है, लेकिन इसके लिए अपने कंघे का ही उपयोग करना चाहिए। किसी दूसरे का कंघा इस्तेमाल करना सेहत और शास्त्र दोनों के लिहाज से हितकारी नही है। ना सिर्फ कंघे बल्कि सिर से संबंधित सभी सामग्री को कभी भी दूसरे से साझा नही करना चाहिए। इससे आपके भाग्य पर विपरीत असर पड़ सकता है।

क्या आपके घर में होती है कलह? या हमेशा कोई रहता है बीमार तो हो सकता है ये कारण

अंगूठी
अंगूठी पुरुष और महिलाएं दोनों ही पहनती हैं, लेकिन कई बार एक दूसरे से अंगूठी बदलना या उधार लेना आम बात लगती है। वहीं शास्त्रों में इसे भी आपके जीवन में आने वाली विपरीत परिस्थितियों से जोड़कर देखा गया है। जिसके अनुसार कभी भी किसी दूसरे की अंगूठी न पहननी चाहिए और न ही लेनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपके जीवन में न केवल मुश्किलें आएंगी बल्कि आपको आर्थिक समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। 

कपड़े
किसी को भी दूसरे व्यक्ति के कपड़े नहीं लेना चाहिए। ऐसा करना ना सिर्फ शास्त्रों में मना है, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह ठीक नहीं है। शास्त्रों की मानें तो किसी दूसरे के कपड़े पहनने से आपका भाग्य आपसे नाराज हो जाता है और दुर्भाग्य आपको चारों तरफ से घेर लेता है। इसके बाद आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

Tags:    

Similar News