मीन संक्रांति: इन चीजों के दान करने से मिलता है शुभ फल, जानें मुहूर्त

मीन संक्रांति: इन चीजों के दान करने से मिलता है शुभ फल, जानें मुहूर्त

Manmohan Prajapati
Update: 2021-03-13 05:28 GMT
मीन संक्रांति: इन चीजों के दान करने से मिलता है शुभ फल, जानें मुहूर्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू पंचाग के अनुसार हर माह एक संक्रांति तिथि पड़ती है यानी कि सालभर में कुल 12 संक्रांति। इनमें से आखिरी माह में आने वाली संक्रांति को मीन संक्रांति के नाम से जाना जाता है। जो कि इस वर्ष कल यानी कि 14 मार्च रविवार को है। यह संक्रांति हिंदू धर्म के पवित्र त्योहारों में से एक है। इस दिन सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इसे मीन संक्रांति कहा जाता है। इस राशि में सूर्य देव 14 अप्रैल तक स्थित रहेंगे।

इस दिन सूर्यदेव की आराधना की जाती है। इस पर्व को विशेष रूप से ओडिशा में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। वहीं अन्य संक्रांतियों की भांति इस संक्रांति पर भी दान का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं इस संक्रांति के बारे में...

मार्च 2021: इस माह में आएंगे ये महत्वपूर्ण व्रत और त्यौहार

शुभ मुहूर्त: 
पुण्य काल:- शाम 6 बजकर 18 मिनट से 
        : शाम 6 बजकर 29 मिनट तक
अवधि- 11 मिनट
महा पुण्य काल: शाम 6 बजकर 18 मिनट से 
            :शाम 6 बजकर 29 मिनट तक
अवधि- 11 मिनट

फाल्गुन मास 2021: इस माह में भगवान कृष्ण के इन रूपों की करें पूजा

क्या करें क्या ना करें
मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से समस्त पाप धुल जाते हैं। यदि यह संभव न हो तो घर में जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें और सूर्यदेव से अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करें। इस दिन बुजुर्गों की आत्मा शांति के लिए पूजा करें। गंगा, यमुना आदि पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है। 

ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र आदि का दान करें। इस दिन भूमि का दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। मीनमास में मांगलिक कार्य जैसे नामकरण, विद्या आरंभ, उपनयन संस्कार, विवाह संस्कार, गृह प्रवेश आदि वर्जित माने गए हैं।  

Tags:    

Similar News