मार्च 2021: होली और महाशिवरात्रि सहित इस माह में आएंगे ये महत्वपूर्ण व्रत और त्यौहार, देखें पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज से मार्च का महीना शुरू हो गया है और इसके ठीक एक दिन पहले हिन्दी माह फाल्गुन की शुरुआत हुई है। फाल्गुन हिन्दी कैलेंडर का आखिरी माह है और मार्च अंग्रेजी कैलेंडर का तीसरा। मार्च का महीना त्योहारों के लिहाज से बेहद ही खास माना जाता है। इस माह में महाशिवरात्रि, होली, रंगपंचमी जैसे कई बड़े त्यौहार आते हैं।
इसके अलावा मार्च माह में अंसंकष्टी श्री गणेश चतुर्थी, विजया एकादशी, प्रदोष आदि व्रत भी आने वाले हैं, जो खास माने जाते हैं। इस माह में कौन- कौन से व्रत और त्यौहार आने वाले हैं और ये किस तिथि को पड़ेंगे। आइए जानते हैं...
फाल्गुन मास 2021: इस माह में भगवान कृष्ण के इन रूपों की करें पूजा
|
दिनांक |
दिन |
व्रत/ त्यौहार |
|
02 मार्च 2021 |
मंगलवार |
संकष्टी चतुर्थी |
|
06 मार्च 2021 |
शनिवार |
कालाष्टमी /जानकी जयंती |
|
8 मार्च 2021 |
सोमवार |
महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती |
|
9 मार्च 2021 |
मंगलवार |
विजय एकादशी |
|
10 मार्च 2021 |
बुधवार |
प्रदोष व्रत |
|
11 मार्च 2021 |
गुरुवार |
महाशिवरात्रि |
|
13 मार्च 2021 |
शनिवार |
फाल्गुन अमावस्या |
|
14 मार्च 2021 |
रविवार |
मीन सक्रांति |
|
15 मार्च 2021 |
सोमवार |
फूलेरा दूज |
|
17 मार्च 2021 |
बुधवार |
विनायक चतुर्थी |
|
21 मार्च 2021 |
रविवार |
होलाष्टक प्रारंभ |
|
25 मार्च 2021 |
गुरुवार |
आमलकी एकादशी |
|
26 मार्च 2021 |
शुक्रवार |
प्रदोष व्रत |
|
28 मार्च 2021 |
रविवार |
होलिका दहन |
|
29 मार्च 2021 |
सोमवार |
होली |
|
30 मार्च 2021 |
मंगलवार |
भाई दूज |
Created On :   1 March 2021 9:47 AM IST












