Guruwar Ke Upay: गुरुवार को कर लें बस ये आसान उपाय, श्री हरि की कृपा से जीवन होगा सुखमय

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर एक दिन किसी ना किसी देवी या देवता को समर्पित है। इनमें से गुरुवार का दिन जगत के पालनकर्ता यानि कि भगवान विष्णु की पूजा के लिए सबसे शुभ माना गया है। इस दिन व्रत रखने के साथ ही आराधना से श्री हरि प्रसन्न होते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय हो जाता है। इसके अलावा गुरुवार के दिन कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय करने से जीवन की समस्याओं से निजात मिलती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में....
गुरुवार के दिन करें ये उपाय
- गुरुवार के दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व उठें और साफ वस्त्र धारण करके घर के मंदिर की सफाई करें।
भगवान विष्णु की पूजा करें, उन्हें हल्दी, पीले फूल, और चने की दाल चढ़ाएं।
- ध्यान रखें जब आप इस दिन स्नान करें तो नहाने के पानी में हल्दी मिलाएं और जो वस्त्र धारण करें वो संभव हो तो पीले रंग के हों।
- इस दिन अपने माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं। इस दिन आपको केसर युक्त दूध पीना चाहिए।
- इस दिन आप "ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥" या "ॐ बृहस्पतये नमः" मंत्र का जाप करें।
- गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा का महत्व बताया गया है। आप केले के पेड़ को जल चढ़ाएं, घी का दीपक जलाएं और व्रत कथा सुनें।
- इस दिन दान का महत्व भी बताया गया है। आप इस दिन चने की दाल, हल्दी, पीले वस्त्र, या गुड-चने का दान करें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है।
यह भी पढ़े -मोक्षदा एकादशी से लेकर गुरु गोबिंद सिंह जयंती तक इस महीने में आने वाले हैं ये व्रत और त्योहार
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   10 Dec 2025 6:40 PM IST













