Paush Maas 2025: पौष महीने में भूल कर भी ना करें ये काम, जानिए क्या करें और क्या नहीं?

पौष महीने में भूल कर भी ना करें ये काम, जानिए क्या करें और क्या नहीं?
इस महीने में सूर्य को अर्ध्य देना, व्रत रखना और दान करना बेहद शुभ फल प्रदान करता है। लेकिन, इस महीने में कई कार्यों के करने की मना ही है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू पंचांग का दसवां महीना पौष कई मायनों में खास है और इस महीने में खास तौर पर भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। इस महीने में सूर्य को अर्ध्य देना, व्रत रखना और दान करना बेहद शुभ फल प्रदान करता है। लेकिन, इस महीने में कई कार्यों के करने की मना ही है यानि के ये पूरी तरह से वर्जित हैं। ऐसे में आपको इस महीने में इन बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखने की जरुरत है कि क्या करें और क्या ना करें? इस खबर में कुछ ऐसी बातों के बारे में जानकारी दी गई है।

पौष मास में क्या करें?

- जैसा कि ऊपर बताया गया है कि इस माह में भगवान सूर्य की पूजा का महत्व है। ऐसे में आप हर दिन सूर्य देव को जल चढ़ाएं और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें।

- इस महीने में किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करने का भी ​महत्व बताया गया है।

- इसके अलावा इस महीने में सर्दी का मौसम होता है और यदि आप तिल, गुड़, कंबल, गर्म कपड़े, खिचड़ी आदि का दान करते हैं तो यह आपको विशेष फल प्रदान करता है।

- ठंडी होने के कारण इस महीने में खान- पान का ध्यान भी रखना चाहिए और इस महीने में आप गुड़, अदरक, तिल, अजवाइन, लौंग और ताजे अनाज का सेवन करें।

- इस महीने में खरमास भी आता है, ऐसे में आप पितरों के लिए तर्पण या पिंडदान भी कर सकते हैं।

पौष मास में क्या ना करें?

- इस महीन में मांसाहारी भोजन नहीं करना चाहिए और किसी भी प्रकार के नशे से भी दूर रहना चाहिए।

- इस महीने में बैंगन, मूली, मसूर दाल, उड़द दाल, फूलगोभी और तले हुए भोजन के सेवन से बचना चाहिए।

- चूंकि, इस महीने में खरमास शुरू हो जाता है, ऐसे में इस समय में किसी भी तरह के शुभ कार्यों पर रोक रहती है।

- इस महीने में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते।

- इस महीने भजन- पूजन करें और किसी भी तरह गुस्सा, लोभ, लालच और किसी का अपमान करने से बचें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   9 Dec 2025 10:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story