December 2025 Vrat/Festival: मोक्षदा एकादशी से लेकर गुरु गोबिंद सिंह जयंती तक इस महीने में आने वाले हैं ये व्रत और त्योहार

मोक्षदा एकादशी से लेकर गुरु गोबिंद सिंह जयंती तक इस महीने में आने वाले हैं ये व्रत और त्योहार
इस महीने की शुरुआत में मोक्षदा एकादशी का व्रत है। इसके अलावा, भौम प्रदोष व्रत, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत और गुरु गोबिंद सिंह जयंती जैसे बड़े त्योहार भी इसी महीने में आएंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू पंचांग का नौवां महीना मार्गशीर्ष चल रहा है, वहीं आज से अंग्रेजी कैलेंडर का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो गया है। इस महीने में कई सारे व्रत और त्योहार आते हैं। इस महीने की शुरुआत में मोक्षदा एकादशी का व्रत है। इसके अलावा, भौम प्रदोष व्रत, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत और गुरु गोबिंद सिंह जयंती जैसे बड़े त्योहार भी इसी महीने में आएंगे।

हालांकि, इस महीने में खरमास भी शुरू होगा, जिससे सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस महीने में कई बड़े ग्रहों की चाल में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं दिसंबर महीने में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों के बारे में...

इस महीने में आने वाले हैं ये व्रत और त्योहार

01 दिसंबर 2025, सोमवार को मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती

02 दिसंबर 2025, मंगलवार को प्रदोष व्रत

04 दिसंबर 2025, गुरुवार को अन्नपूर्णा जयंती, दत्तात्रेय जयंती व मार्गशीर्ष पूर्णिमा

05 दिसंबर 2025, शुक्रवार को पौष माह आरंभ

07 दिसंबर 2025, रविवार को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी

15 दिसंबर 2025, सोमवार को सफला एकादशी

16 दिसंबर 2025, मंगलवार को धनु संक्रांति और खरमास की शुरुआत

17 दिसंबर 2025, बुधवार को प्रदोष व्रत

19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को पौष अमावस्या

24 दिसंबर 2025, बुधवार को विनायक चतुर्थी

27 दिसंबर 2025, शनिवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती

30 दिसंबर 2025, मंगलवार को पौष पुत्रदा एकादशी

31 दिसंबर 2025, बुधवार को बैकुंठ एकादशी

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   1 Dec 2025 10:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story