यूपी के बाद अब मुंबई में मिर्जापुर के माफियाओं का भौकाल!

यूपी के बाद अब मुंबई में मिर्जापुर के माफियाओं का भौकाल!

IANS News
Update: 2020-10-21 12:31 GMT
यूपी के बाद अब मुंबई में मिर्जापुर के माफियाओं का भौकाल!
हाईलाइट
  • यूपी के बाद अब मुंबई में मिर्जापुर के माफियाओं का भौकाल!

मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। मिर्जापुर का नाम ही आपको भौकाल की कल्पना करवाने के लिए पर्याप्त है। वर्ष 2018 में अमेजॅन प्राइम वीडियो पर प्रसारित इस वेब-सीरीज ने भारत में वेब-श्रृंखला का पहलू ही बदल दिया है। इस शो की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और फैनडम में तो इसने इतिहास रच दिया है।

पहले यूपी और अब मुंबई में भी लगता है, जैसे मिर्जापुर के माफिया सड़कों पर निकल गए हैं और गोलीबारी कर रहे हैं! अंधेरी में लगे एक होर्डिग में गुड्डू, गोलू और मुन्ना भैया लोगों की तरफ बंदूक ताने हुए हैं।

मिर्जापुर 2 अमेजॅन प्राइम वीडियो पर 23 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।

मिर्जापुर 2 का निर्देशन गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई ने किया है। पटकथा पुनीत कृष्णा की है और यह एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है।

एवाईवी/एसजीके

Tags:    

Similar News