GOOD NEWS: फिर साथ नज़र आ सकते हैं रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण

GOOD NEWS: फिर साथ नज़र आ सकते हैं रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-06 04:46 GMT
GOOD NEWS: फिर साथ नज़र आ सकते हैं रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक समय पर बॉलीवुड के फेमस कपल रहे रणबीर कपूर और दीपि​का पादुकोण ने साथ में कई​ ​हिट फिल्मों में काम किया। इनकी जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। फिल्मों के दौरान ही इनका प्यार परवान चढ़ा था। दी​पिका ने तो अपने नेक पर रणबीर के नाम का टैटू भी बनवा लिया था। ​लेकिन कुछ समय बाद ही इनका ब्रेकअप हो गया और दोनों के रास्ते अलग अलग हो गए। इसके बावजूद दोनों ने प्रोफेशनल रवैया अपनाते हुए साथ में काम करना नहीं छोड़ा। यही कारण है कि एक बार फिर दोनों साथ नज़र आ सकते हैं। 

बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण जल्द ही एक ऐड में साथ दिखाई देंगे। अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि यह ऐड किस चीज का होगा। रणबीर और दीपिका ने भी इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं दी है। इसके अलावा ये दोनों लव रंजन की फिल्म में भी साथ नजर आ सकते हैं। क्योंकि यह लव रंजन की फेवरेट जोड़ी है। उम्मीद है कि इनके फैंस इन्हें साथ में देखकर खुश होंगे। यह दोनों आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म "तमाशा" में दिखाए दिए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल नहीं दिखा सकी थी।

फिलहाल इस समय रणबीर कपूर "ब्रम्हास्त्र" की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वे अपनी गलफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। ये दोनों हर जगह, हर इवेंट में साथ नजर आते हैं। उनके फैंस दोनों को साथ में देखकर बहुत खुश होते हैं। दीपिका की बात करें तो हालही में उन्होंने रणवीर सिंह के साथ इटली में शादी की। आखिरी बार ये दोनों एक होटल के बाहर नजर आएं थे। रणवीर सिंह इस बात को जगजाहिर करने में कभी पीछे नहीं हटते कि वे दीपिका से कितना प्यार करते हैं। दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म "छपाक" में नज़र  आने वाली हैं। 

Similar News