अर्जुन रामपाल के बहनोई सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार

अर्जुन रामपाल के बहनोई सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-28 04:24 GMT
अर्जुन रामपाल के बहनोई सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने सट्टेबाजी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स का नाम अमित गिल है और ये बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की बहन का एक्स हसबैंड हैं। अमित पर क्रिकेट मैच में सट्टा खेलने का आरोप है। आरोप है कि अमित ने श्रीलंका में खेले गए भारत और श्रीलंका के बीच 24 अगस्त के मैच में सट्टा लगाया था।  

दरअसल मुंबई पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ एक मुहीम छेड़ी हैं उसी कार्रवाई में अमित को उसके सांताक्रूज घर से गिरफ्तार किया गया। ओशिवारा पुलिस की क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में अमित सहित बुकी दीपक कपूर, तरुण ठाकुर और सनी ठाकुर को भी गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े-फैशन डिजाइनर रोहित बल दिल्ली में 4 लोगों के साथ गिरफ्तार

मामले में पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, कंप्यूटर और एक डायरी भी बरामद हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमित बांद्रा क्राइम ब्रांच के जरिए गिरफ्तार किए आरोपियों के नेटवर्क में था। 

3 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा

वहीं इस मामले पर क्राइम ब्रांच ने अमित गिल को मुंबई की एक कोर्ट में पेश किया गया, जिस पर कोर्ट ने अमित को 3 अक्टूबर तक कि पुलिस कस्टडी दी है।
बताया जा रहा है कि इन सट्टेबाजों के मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद सहित विदेशी लिंक भी हैं। साथ ही इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। सूत्रों के अनुसार अर्जुन रामपाल से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है।

हालांकि बताया जा रहा है कि अमित गिल अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन का पूर्व पति है। हालांकि इस बाबत अभी तक अर्जुन रामपाल की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। वहीं अमित गिल अर्जुन रामपाल के रिश्तेदार होने के सवाल पर इनकार करते दिखाई दिए।

Similar News