‘बसपन का प्यार’ गा कर हिट हुए सहदेव नहीं बनना चाहते गायक, भास्कर हिंदी को बताया क्या बनने की है ख्वाहिश

‘बसपन का प्यार’ गा कर हिट हुए सहदेव नहीं बनना चाहते गायक, भास्कर हिंदी को बताया क्या बनने की है ख्वाहिश

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-31 11:00 GMT

डिजिटल डेस्क,मुंबई। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा सहदेव दिर्दो "बसपन का प्यार" गाना गाते हुए नजर आ रहा है। दरअसल, ये बच्चा छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। इस बच्चे के फैन आम लोग ही नहीं बल्कि सीएम भूपेश बघेल से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा तक है। बता दें कि, सहदेव ने भास्कर हिंदी से बात करते हुए कहा कि, वो बड़े होकर एक खिलाड़ी बनना चाहते है और उनको क्रिकेट खेलना काफी पसंद है। इतना ही नहीं सहदेव बड़े होकर इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली जैसा क्रिकेट खेलना चाहते है। हालांकि, सहदेव वायरल वीडियो के बाद बादशाह से मिलने भी पहुंचे थे। 

बता दें कि, इस गाने को सहदेव ने अपने स्कूल में साल 2019 में गाया था। उस वक्त टीचर ने इसे रिकॉर्ड किया था और अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि, इस गाने के असली सिंगर सहदेव नहीं बल्कि गुजरात के एक आदिवासी लोक गायक कमलेश बरोट है, जिसने ये गाना साल 2018 में बनाया था। वहीं गाने को मयूर नदिया ने म्यूजिक दिया था। सहदेव की वजह से कमलेश (ऑरिजनल सिंगर) का ये गाना पूरे देश की जुबान पर है। 

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, कमलेश ने 2018 में ये गाना बनाया और बाद में अहमदाबाद की मेशवा फिल्म्स नाम की कंपनी ने उनसे इस गाने के सारे राइट्स खरीदे। साल 2019 में मेशवा फिल्म्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज कर दिया था। 

 

Tags:    

Similar News