B'day Special: जानिए क्यों रणवीर सिंह के दीवाने हैं फैन्स ?

B'day Special: जानिए क्यों रणवीर सिंह के दीवाने हैं फैन्स ?

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-06 05:45 GMT
B'day Special: जानिए क्यों रणवीर सिंह के दीवाने हैं फैन्स ?

डिजिटल डेस्क, मुंबई. बॉलीवुड के हैंडसम हंक और माचो मैन रणवीर सिंह का आज बर्थडे है। रणवीर ने 2010 में यशराज फिल्म्स की बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में एंट्री की थी। और आज उन्हें बॉलीवुड में 6 साल हो चुके हैं। रणवीर हमेशा अपने लुक को लेकर खबरों में बने रहते हैं। उनके बीयर्ड लुक के तो लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी फैन है। अगर आज यंगस्टर्स में और पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में बीयर्ड का ट्रेंड बढ़ा है तो उसका क्रेडिट रणवीर को जाता है। रणवीर के 32वें बर्थडे के मौके पर हम आपको उन कुछ उनकी अनदेखी फोटोज दिखाते हैं। आप खुद हैरान हो जाएंगे।

रणवीर अमेरिका मासकॉम की पढ़ाई करने गए थे। जहां वो कंटेंट राइटर बनना चाहते थे लेकिन अपनी पहली क्लास में अपने इंट्रो के दौरान उन्होंने दीवार फिल्म के डायलॉग बोले जिसपर उन्हें जबरदस्त तालियां बजी। रनवीर को उनके अलग अंदाज के लिए जाना और पसंद किया जाता है. उनके हुनर के लोग दीवाने हैं। और भी ऐसे बहुत सी चीजे है जो लोगों को उनका दीवाना बना देती है। आज उनके बर्थडे पर जानते हैं उनकी कुछ खास बातें जो लोगों को लुभाती हैं।

फूर्तीलापनः लोगों उनका उतावलापर काफी पसंद आता है। खास कर युवाओं को। वो हर वक्त फुल एनर्जी से भरे होते हैं।

दमदार एक्टिंगः उनकी दमदार एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। बाजीराव-मस्तानी और गोलियों की रास लीला में उनके अभिनय काफी सराहा गया था।

गुड लुक्सः उनके गुड लुक्स को युवाओं में काफी पसंद किया जाता है। खासकर जिस तरह से वो अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं, वो कभी किसी भी तरह के कपड़े पहनने से नहीं हिचकिचाते।

मल्टी टेलेंटेडः वो फिल्मों में भी अपने रोल्स के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करते हैं।

डाउन टू अर्थ नेचरः वो फैन्स को बहुत अहमियत देते हैं और बाकी स्टार्स की तरह फैन्स को इग्नोर नहीं करते बल्कि उनके बीच जाकर उनसे बात करते हुए सेल्फी और फोटो खिंचवाते हैं।

Similar News