LOCKDOWN: रामायण के बाद अब महाभारत का हुआ प्रसारण, दिन में दो बार दिखेगा धारावाहिक

LOCKDOWN: रामायण के बाद अब महाभारत का हुआ प्रसारण, दिन में दो बार दिखेगा धारावाहिक

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-28 07:55 GMT
LOCKDOWN: रामायण के बाद अब महाभारत का हुआ प्रसारण, दिन में दो बार दिखेगा धारावाहिक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लॉकडाउन में बोर हो रहे दर्शकों के लिए दूरदर्शन कई खुशखबरी लेकर आया है। जनता की मांग पर दूरदर्शन ने आज से (28 मार्च) पौराणिक धारावाहिकों का एक बार फिर प्रसारण किया है। इन धारावाहिकों में रामायण और महाभारत शामिल है। रामायण का प्रसारण डीडी नेशनल पर किया गया है जबकि महाभारत का प्रसारण डीडी भारती पर किया गया है। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है।

जावड़ेकर ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए बताया डीडी भारती शनिवार से ही "महाभारत" का प्रसारण करेगा। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ का दोपहर बारह बजे और शाम में सात बजे रोजाना प्रसारण होगा। वहीं, प्रसार भारती के सीईओ ने एक के बाद एक ट्वीट कर जावड़ेकर और सागर परिवार का शुक्रिया अदा किया है।

CORONAVIRUS: लॉकडाउन में आरती ने पहचाना अपना कुकिंग टैलेंट, बनया यूट्यूब चैनल

CORONAVIRUS: लॉकडाउन में घर पर नहीं होंगे बोर, आजमाएं सुनिल ग्रोवर की ये खास तरकीब, देखें वीडियो

दर्शक अरुण को मानने लगे थे "राम"
टीवी और फिल्मों के कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं। टीवी इतिहास के प्रचलित धारावाहिक में से एक रामायण भी ऐसा है। रामानंद सागर की रामायण का दर्शकों पर इतना असर हुआ था कि वह इस धारावाहिक के एक्टर्स को ही पूजने लगे थे। दरअसल, रामायण में राम के किरदार को अरुण गोविल ने निभाया था और राम की छवि में दर्शकों ने उन्हें इतना पसंद किया कि लोग सच में उन्हें राम मानने लगे थे। साथ ही दर्शक अपने घरों में उनकी तस्वीर लगा कर पूजने भी लगे थे।

Tags:    

Similar News