फिल्म 'गोल्ड' का टीजर रिलीज, हॉकी कोच बने अक्षय दिलाएंगे देश को मेडल
फिल्म 'गोल्ड' का टीजर रिलीज, हॉकी कोच बने अक्षय दिलाएंगे देश को मेडल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की बायोपिक फिल्म गोल्ड का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर को लेकर उनके फैन्स काफी उत्सुक थे। फिल्म के टीजर में अक्षय एक बंगाली का किरदार निभाते नजर आए जो नशे में रहता है और इंगलैंड के लिए हॉकी खेलते खेलते परेशान हो गया है। हालांकि, वह इसे बदलने का मन बना लेता है और इसके बाद शुरू होती है फिल्म में अक्षय की नई जर्नी। टीजर देखने के बाद आपको समझ आ जाएगा कि अक्षय फिल्म में किस तरह का किरदार निभा रहे हैं।
अब रजनीकांत की फिल्म "काला" से टकराएगी अक्षय की बायोपिक "गोल्ड"
हॉकी कोच बने अक्षय कुमार
फिल्म में 1948 में ओलम्पिक्स में आजाद भारत के पहले गोल्ड मेडल जीतने की कहानी को दिखाया गया है। अक्षय कुमार इसमें हॉकी कोच की भूमिका में हैं। सूत्रों के मुताबिक भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को ऐक्टर्स को हॉकी की बारीकियों के बारे में ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी दी गई है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग यॉर्कशर और इंग्लैंड में पूरी हो चुकी है।
देखिए कैसे शूट हुई फिल्म "पैडमैन", अक्षय कुमार ने शेयर किया मेकिंग वीडियो
फिल्म के टीजर में अक्षय ऐसी भारतीय हॉकी टीम बनाने का वादा करते दिखाई देंगे, जो आजादी के बाद पहला गोल्ड दिलाएगी। इस फिल्म को टीजर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, "अभी तक भारत चुप था। अब हम लोग बोलेगा और दुनिया सुनेगा"।
Abhi tak India chup tha. Ab hum log bolega aur duniya sunega. #GoldTeaser Out Now.@excelmovies @FarOutAkhtar @ritesh_sid @kagtireema pic.twitter.com/sypgWtBwck
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 5, 2018
15 अगस्त को रिलीज होगी गोल्ड
बता दें कि इस फिल्म में टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय भी दिखेंगी। यह मौनी रॉय की डेब्यू फिल्म है। वह फिल्म में अक्षय कुमार की प्रेमिका के तौर पर नजर आएंगी। हालांकि फिल्म के टीजर में आपको मौनी की एक या दो झलक ही देखने को मिलेगी। बता दें इस फिल्म की कहानी देश के लिए हॉकी में जीते गए पहले गोल्ड मेडल पर आधारित है। अक्षय की यह फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज की जाएगी।
अक्षय कुमार ने पूरी की फिल्म "गोल्ड" की शूटिंग, ट्विटर पर शेयर की फोटो
इस फिल्म की टक्कर रजनीकांत की फिल्म काला से होगी। अक्षय की नई फिल्म "पैडमैन" रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी भी एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया है। यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी।