जानें सैक्रेड गेम्स के इस एक्टर के बारे में, जो है असल मायने में ऑलराउंडर

जानें सैक्रेड गेम्स के इस एक्टर के बारे में, जो है असल मायने में ऑलराउंडर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-03 04:25 GMT
जानें सैक्रेड गेम्स के इस एक्टर के बारे में, जो है असल मायने में ऑलराउंडर

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स में डार्क और ​नेगेटिव किरदार में नजर आने वाले एक्टर ल्यूक केनी को देखकर लोग उनके जबरदस्त दीवाने हो गए थे। सैक्रेड गेम्स देखने के बाद लोगों ने उनके लिए सोशल मीडिया पर कई सारी प्रतिक्रियाएं भी दी थी। वैसे तो अभी तक ल्यूस ज्यादा फिल्मों और वेब सीरीज में नजर नहीं आए हैं, लेकिन जितना भी काम ​उन्होंने इंडस्ट्री में किया, वह सराहा गया। ल्यूस अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों में अच्छी खासी जगह बना चुके हैं। वे सिर्फ एक्टर नहीं हैं बल्कि बॉलीवुड का |ऑलराउंडर हैं। क्योंकि वे एक्टर होने के साथ साथ डीजे, वीजे, राइटर, डायरेक्टर भी हैं।

ल्यूक का जन्म कलकत्ता में हुआ था। उनके पैदा होने के महज तीन महीने बाद उनका परिवार मुम्बई शिफ्ट हो गया। ल्यूक के परदादा आयरिश थे। वे आयरलैंड से बर्मा शिफ्ट हो गए थे जहां ल्यूक के दादा का जन्म हुआ था। इसके बाद वे दिल्ली आ गए। यहां आकर उन्होंने एक ब्रिटिश महिला से शादी कर ली। बता दें ल्यूक के पिता का जन्म भी दिल्ली में हुआ था। इसके बाद उनकी फैमिली कलकत्ता शिफ्त हुई थी। ल्यूक के नाना नानी इटैलियन हैं। ल्यूक जब छोटे थे, तब ही उनके माता पिता का तलाक हो गया था। ल्यूक आयरिश-इटैलियन और ब्रिटिश हैं लेकिन उनका जन्म और परवरिश भारत में हुई है।

ल्यूक का बचपन मुंबई में ही गुजरा। उनके ​दादा और पिता म्यूजिशियन थे। जिसके चलते ल्यूक पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा। म्यूजिक की वजह से ल्यूक ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। साल 1993 से 1995 तक उन्होंने डीजे के तौर पर काम किया। साल 1995 में ही वे म्यूजिक चैनल Channel V पर वीजे बने। साल 1997 में उन्होंने कैजाद गुस्ताद की फिल्म बॉम्बे बॉयज में काम किया। इस फिल्म में वे एक रॉक बैंड को लीड करते दिखे थे। 

इसके बाद वे 1998 से लेकर 2008 तक चैनल वी के हेड ऑफ म्यूजिक प्रोग्रामिंग रहे। साल 2005 में उन्होंने एक फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया। इस फिल्म में पूरब कोहली और संध्या मृदुल ने काम किया था। फिल्म का नाम था 13 फ्लोर। महज 80 मिनट की इस फिल्म में केवल दो एक्टर्स थे जो एलिवेटर में फंस जाते हैं। ये फिल्म कई विदेशी फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी थी।

वहीं उन्होंने साल 2006 में तीन म्यूजिक वीडियो भी डायरेक्ट किए। इसके बाद 2008 में आई अभिषेक कपूर की फिल्म रॉक ऑन में रॉब का किरदार निभाया था। वे अखबारों में वीकली म्यूजिक कॉलम भी लिखते हैं। साल 2008 में उन्होंने महान कवि और 60 के दशक  के रॉकस्टार जिम मॉरिसन को श्रद्धांजलि देने के लिए बैंड बनाया था और मुंबई के ब्लू फ्रॉग में कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था। इसके बाद वे सिर्फ एक दो फिल्मों में ही नजर आएं। इसके बाद सैक्रेड गेम्स में उनकी पावरफुल भूमिका के चलते फिर चर्चा बटोरने में कामयाब रहे। 

Tags:    

Similar News