तिरंगे को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा

तिरंगे को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-17 09:14 GMT
तिरंगे को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा

डिजिटल डेस्क,मुंबई। हिंदुस्तान में आजादी का जश्न मना। किसी ने तिरंगे को सेल्यूट करते हुए, तो किसी ने तिरंगे के रंग के कपड़े पहने हुए फोटो खिंचवाई और अपना देश प्रेम दिखाया। लेकिन ये क्या। अमेरिका पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने तो तिरंगे के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया ट्रोल करना शुरू कर दिया।

दरअसल प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और एक फोटो शेयर की। फोटो में  प्रियंका व्हाइट स्पैगिटी और जींस पहने नजर आ रही थीं। उन्होंने गले में तिरंगा स्कार्फ की तरह डाला हुआ था और वो उसे लहरा रही थीं। प्रियंका ने इस फोटो के साथ लिखा "मेरा दिल हिंदुस्तानी है...जय हिंद।" ये तस्वीर शेयर करते ही प्रियंका को ट्रोल किया जाने लगा और उन्हें तिरंगे का अपमान करने के लिए खूब सुनाया गया।

प्रियंका दुपट्टे के रूप में तिरंगे को लपेटे हुईं थीं। ये बात उनके फॉलोअर्स को पसंद नहीं आई। उनसे कहा गया कि उन्हें इस मौके पर साड़ी पहननी चाहिए थी। एक फॉलोअर ने लिखा कि "प्रियंका अमेरिका से लौटकर अब भारत मत आना।" एक ने पूछा कि "क्या आपके पास इस मौके के लिए सलवार- कमीज नहीं थे?" वहीं एक जनाब ने बड़े तीखे अंदाज में लिखा कि "बेवकूफ यह तुम्हारा दुपट्टा नहीं है, थोड़ा सम्मान दिखाओ।"

अपने लिबास के लिए पहले भी हो चुकी हैं ट्रेल
प्रियंका चोपड़ा को उनकी ड्रेस के लिए पहले भी ट्रोल किया जा चुका है। मई में जब उन्होंने बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, तब उनकी शॉर्ट ड्रेस को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। उन्हें पीएम मोदी के सामने टांगें ढंकने की सलाह दी गई थी। प्रियंका इस समय अपने अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग के लिए अमेरिका में हैं।

Similar News