प्रियंका ने केरी वॉशिंगटन को दी जन्मदिन की बधाई

प्रियंका ने केरी वॉशिंगटन को दी जन्मदिन की बधाई

IANS News
Update: 2020-02-01 13:00 GMT
प्रियंका ने केरी वॉशिंगटन को दी जन्मदिन की बधाई
हाईलाइट
  • प्रियंका ने केरी वॉशिंगटन को दी जन्मदिन की बधाई

लॉस एंजेलिस, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एबीसी श्रंखला स्कैंडल की अभिनेत्री और उनकी दोस्त केरी वॉशिंगटन को उनके जन्मदिन की बधाई दी है।

प्रियंका ने शनिवार को उनके लिए एक ट्वीट करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो केरी वॉशिंगटन, हमेशा की तरह तुम्हें खूब सारा प्यार।

प्रियंका हाल ही में द स्काई इज पिंक में नजर आईं। उन्होंने इस फिल्म का सह-निर्माण भी किया। आने वाले समय में वह नेटफ्लिक्स के वी कैन बी हीरोज और द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। इसके अलावा मैट्रिक्स फ्रैंचाइजी की चौथी किश्त में हॉलीवुड अभिनेता कानू रीव्स के विपरीत काम करने के लिए उनसे फिलहाल बातचीत जारी है। इस फिल्म के साथ-साथ वह समानांतर रूप से सिटाडेल में भी काम करेंगी, जो कि एक अमेजॉन सीरीज है।

Tags:    

Similar News