सिक्किम को लेकर विवादित बयान पर प्रियंका का माफीनामा 

सिक्किम को लेकर विवादित बयान पर प्रियंका का माफीनामा 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-16 04:25 GMT
सिक्किम को लेकर विवादित बयान पर प्रियंका का माफीनामा 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने एक बयान देते हुए सिक्कम को उग्रवाद से परेशान राज्य बता दिया था। जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हुई। विरोध और माफी की मांग के बीच प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से एक माफीनामा जारी किया गया है।

अपने बयान पर उन्होंने लिखा है, "मैंने जो भी कहा उसे लेकर मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं थी। मैंने जो भी कहा उसका संबंध मेरी फिल्म से था। मेरी किसी भी बात से अगर सिक्किम के लोग आहत हुए हैं, तो मैं इसके लिए तहेदिल से माफी मांगती हूं। मैंने जो भी कहा मैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लेती हूं। मेरा और मेरी टीम का इस फिल्म में काम करने का अनुभव बेहतरीन रहा है। मैं सिक्किम सरकार के हर सहयोग के लिए उनकी आभारी हूं।"

गौरतलब है प्रियंका टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म "पहुना" के लिए पहुंची थीं। उसी दौरान उन्होंने सिक्कम पर विवादित टिप्पणी दी थी। प्रियंका ने "पहुना" को सिक्किम की पहली फिल्म बताया। इस फिल्म को खुद प्रियंका ने प्रोड्यूस किया है। पाखी टायरवाला ने फिल्म को निर्देशित किया है। कहानी के केंद्र में दो नेपाली बच्चे हैं। प्रियंका के बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर  ट्रोल किया गया। एक यूजर ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा कि सिक्किम शांत राज्य है और यहां कोई उग्रवाद नहीं रहा। 


आपको बता दें साल 2013 में सिक्किम को देश का सबसे कम अपराध वाला राज्य माना गया था। 
 

Similar News