प्रियंका का सिक्किम को लेकर कमेंट, ट्रोल के बाद मांगी माफी

Priyanka Chopra Apologises For Calling Sikkim Troubled By Insurgency
प्रियंका का सिक्किम को लेकर कमेंट, ट्रोल के बाद मांगी माफी
प्रियंका का सिक्किम को लेकर कमेंट, ट्रोल के बाद मांगी माफी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर विवादों में फंसती नजर आ रही हैं। उनके एक बयान से सोशल मीडिया पर बवाल हो गया है। साथ ही लोग उनकर जमकर खिंचाई भुई कर रहे हैं।

दरअसल, प्रियंका ने सिक्कीम को लेकर एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि सिक्किम भारत का ऐसा राज्य है जहां कभी फिल्म इंडस्ट्री नहीं रही, यहां के किसी शख्स ने कोई फिल्म भी नहीं बनाई। "पहुना" सिक्किम राज्य से जुड़ी पहली फिल्म है। सिक्किम में काफी विद्रोह और परेशान करने वाली स्थितियां हैं।

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर खासकर ट्वीटर पर लोग उन्हें सलाह देने के साथ ही माफी मांगने का भी कहने लगे। कुछ लोगों ने सीधे प्रियंका को अपनी जानकारी सही करने की हिदायत तक दे डाली तो कुछ ने कहा कि सिक्किम एक शांत राज्य है और "पहुना" से पहले भी सिक्किम में फिल्में बन चुकी है।

मांगनी पड़ी माफी
प्रियंका के इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर और सिक्किम के लोगों से काफी नसीहतें मिली जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी। इस बात की जानकारी सिक्किम के टूरिज्म मंत्री उगेन ग्यात्सो ने दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने फोन पर हुई बातचीत में माफी मांगी है। इसके साथ ही प्रियंका के प्रोडक्‍शन हाउस "पर्पल पैबल पिक्‍चर्स" ने इस मामले पर सिक्किम प्रशासन से लिखित व मौखिक माफी भी मांगी है।

"पहुना" की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थी टोरंटो
प्रियंका अपने प्रोडक्‍शन हाउस "पर्पल पैबल पिक्‍चर्स" की बनी फिल्म पहुना की स्क्रीनिंग के लिए टोरंटो इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में पहुंची थी। प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा और फिल्म के डायरेक्टर पाखी भी इस इवेंट में पहुंचे थे। वहीं पर प्रियंका ने अपना बयान दिया था। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा प्रोड्यूस्ड फिल्म "पहुना" को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में काफी सराहना मिल रही है। यह फिल्म दो नेपाली बच्चों के ऊपर बनी है जिसे पाखी टायरवाला ने डायरेक्ट किया है।

Created On :   14 Sep 2017 1:12 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story