रणवीर सिंह ने शर्टलेस तस्वीरें साझा की

रणवीर सिंह ने शर्टलेस तस्वीरें साझा की

IANS News
Update: 2020-06-14 13:00 GMT
रणवीर सिंह ने शर्टलेस तस्वीरें साझा की

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर खुद की शर्टलेस तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें सोशल साइट्स पर वायरल हो रही हैं।

अभिनेता ने अपने इंटाग्राम स्टोरीज पर जो शर्टलेस तस्वीरें शेयर की हैं, वे वर्कआउट के बाद की लगती हैं। शेयर तस्वीर में अभिनेता ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों के कोलाज में दिख रहे हैं, जिसमें उनके लंबे बाल उनके चेहरे पर आते दिख रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर अपनी आगामी फिल्म 83 में नजर आएंगे। यह फिल्म 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी बयां करती है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। रणवीर सिंह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे।

Tags:    

Similar News