एक प्रेम कहानी के लिए 19 साल बाद साथ काम करेंगे भंसाली और सलमान

एक प्रेम कहानी के लिए 19 साल बाद साथ काम करेंगे भंसाली और सलमान

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-05 02:54 GMT
एक प्रेम कहानी के लिए 19 साल बाद साथ काम करेंगे भंसाली और सलमान

​डिजीटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में शामिल ‘हम दिल दे चुके सनम’ दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई थी। यह फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी, जिसे संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया था। फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में ​थे। अब खबर है कि 19 साल बाद संजय और सलमान की जोड़ी एक बार फिर साथ दिखाई देगी। भंसाली और सलमान एक प्रेम कहानी के लिए साथ काम कर सकते हैं। 

दरअसल, संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन की सीईओ प्रेरणा सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। प्रेरणा ने सलमान और भंसाली के इस प्रोजेक्ट के बारे में सूचना देते हुए बताया कि हां सलमान खान और संजय लीला भंसाली 19 साल के बाद एक प्रेम कहानी के लिए साथ आएंगे। उन्होंने आगे बताया कि कहानी के अनुसार दोनों का साथ आना ही बेहतर होगा। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी। 

इस खबर के बाद से ही फिल्म की ​लीड एक्ट्रेस पर भी सवाल उठने लगे हैं। ​कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपिका पादुकोण फिल्म की लीड एक्ट्रेस हो सकती हैं, क्योंकि वे संजय लीला भंसाली की फेवरेट एक्ट्रेस हैं। रिपोर्ट के अनुसार कटरीना कैफ के नाम पर भी चर्चा की जा रही है। सलमान खान ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस कटरीना कैफ का नाम भंसाली को सुझाया है। कटरीना सलमान की फेवरेट एक्ट्रेस है, जिसके चलते वे भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं।

जबकि भंसाली इस फिल्म में सलमान के साथ दीपिका को कास्ट करने का सोच रहे हैं। फिल्म की टीम के अनुसार इससे पहले यह जोड़ी पर्दे पर साथ नजर नहीं आई है। दर्शक इस नई जोड़ी को ज्यादा पसंद करेंगे। अगर दोनों इस प्रोजेक्ट के लिए राजी होते है तो इस बार दर्शकों को यह फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि दर्शको को यह जोड़ी पसंद आएगी। 

Similar News