दुनिया की सबसे बड़े स्क्रीन पर खुद को देख भावुक हुए शाहरुख

दुनिया की सबसे बड़े स्क्रीन पर खुद को देख भावुक हुए शाहरुख

IANS News
Update: 2020-11-03 13:00 GMT
दुनिया की सबसे बड़े स्क्रीन पर खुद को देख भावुक हुए शाहरुख
हाईलाइट
  • दुनिया की सबसे बड़े स्क्रीन पर खुद को देख भावुक हुए शाहरुख

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान के जन्मदिन के अवसर पर दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन टॉवर बुर्ज खलीफा पर विशेष श्रद्धांजलि मिली। बॉलीवुड स्टार ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर खुद को देखकर अच्छा लगा।

शाहरुख सोमवार को 55 वर्ष के हो गए और उन्होंने अपना जन्मदिन परिवार के साथ दुबई में मनाया। इस अवसर पर दुबई के अधिकारियों ने शाहरुख खान की तस्वीर बुर्ज खलीफा के वॉल पर प्रदर्शित कर उन्हें सम्मानित किया।

खुद को बिग टॉवर पर देख शाहरुख खान इमोशनल हो गए और उन्होंने खुद का भाव रखने के लिए एक ट्वीट किया।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, दुनिया की सबसे बड़ी और ऊंची स्क्रीन पर खुद को देखना अच्छा लगता है। मेरे दोस्त मोहम्मद अलाब्बर ने मेरी अगली फिल्म से पहले ही मुझे सबसे बड़े पर्दे पर जगह दी है। धन्यवाद और प्यार.. मेरे बच्चे बहुत प्रभावित हुए और मुझे तो इसे देखकर प्यार हो गया है।

एवाईवी/एसजीके

Tags:    

Similar News