पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला, मां ने नम आंखों से दी बेटे को मुखाग्नि, गमगीन रहा माहौल

Sidharth Shukla Funeral पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला, मां ने नम आंखों से दी बेटे को मुखाग्नि, गमगीन रहा माहौल

Bhaskar Hindi
Update: 2021-09-03 04:07 GMT

डिजिटल डेस्क,मुंबई। टेलीविजन के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर अब पंचतत्व में विलीन हो चुका है। उनकी मां ने अपने बेटे को नम आंखों से मुखाग्नि दी। हालांकि, उनकी मां के लिए ये करना आसान नहीं था..जिस उम्र में मां को बेटे की सबसे ज्यादा जरुरत होती है। उस उम्र में बेटे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं सिद्धार्थ और शहनाज गिल की जोड़ी अब हमेशा के लिए टूट चुकी है। बिग बॉस के बाद दोनों की जोड़ी सिडनाज के नाम से काफी मशहूर हुई। लेकिन, अब सिर्फ नाज..इस दुनिया में अकेली रह गई और सिड इस दुनिया के पार उस दुनिया में जा चुके है। बता दें कि,मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार ब्रम्हाकुमारी समाज के रीति-रिवाजों के मुताबिक हुआ। 

  

हालांकि, संस्कार से पहले उनके पार्थिव के अंतिम दर्शन करने के लिए कुछ वक्त रखा गया। बता दें कि, मुंबई पुलिस ने अभिनेता के मां, बहन और जीजा का बयान पहले ही दर्ज कर लिया था। वहीं आज सुबह 11 बजे उनके परिवार को पार्थिव शरीर सौंपा जाएगा। एबीपी न्यूज के रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे शुरु हुई और इस दौरान 3 डॉक्टर, 2 विटनेस, 2 वार्डब्वॉय और 1 वीडियोग्राफी टीम मौजूद रही। 

सिद्धार्थ को टीवी सीरीयल "बालिका वधु" पहचान मिली थी, जिसके बाद वो बिग बॉस-13 के विनर रहे। बिग बॉस के बाद सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। सिडनाज एक-दूसरे के काफी करीब थे। सिद्धार्थ ने वरुण धवन की फिल्म "Humpty Sharma Ki Dulhania" से बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक्टर की निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री सदमें में है। फैंस बहुत दुखी है और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। 


 

Tags:    

Similar News