एक ही मिस्टर इंडिया है और वह हैं अनिल कपूर : नील

एक ही मिस्टर इंडिया है और वह हैं अनिल कपूर : नील

IANS News
Update: 2020-05-29 15:01 GMT

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता नील नितिन मुकेश का कहना है कि मिस्टर इंडिया केवल एक ही हो सकते हैं और वह हैं अनिल कपूर और मोगैम्बो भी एक ही हो सकता है और वह हैं इकलौते अमरीश पुरी।

इस फिल्म ने हाल ही में अपनी रिलीज के 34 साल पूरे किए, जिसके चलते नील ने लिखा, यह मशहूर फिल्म भला किसे नहीं पसंद है, जिसने अपने 34 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन आज भी यह बिल्कुल नई लगती है। मिस्टर इंडिया केवल एक ही इंसान हो सकता है और वह हैं अनिल कपूर और मोगैम्बो भी एक ही इंसान हैं और वह हैं दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी। श्रीदेवी मैम इस फिल्म की जान थीं। इसमें लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी के बेहतरीन गीत थे।

यह साइंस-फिक्शन कॉमेडी फिल्म साल 1987 में आई थी।

नील ने आगे लिखा, शेखर कपूर सर द्वारा किया गया निर्देशन शानदार रहा और आज इतने सालों के बाद भी हमें यह फिल्म अच्छे से याद है। हैशटैगमाईमूवीफॉरदफ्राइडे।

Tags:    

Similar News