मजदूर से मिलने के लिए विद्युत जामवाल ने लिया रिस्क, कंस्ट्रक्शन साइट पर साथ में ली सेल्फी

बॉलीवुड मजदूर से मिलने के लिए विद्युत जामवाल ने लिया रिस्क, कंस्ट्रक्शन साइट पर साथ में ली सेल्फी

Neha Kumari
Update: 2022-07-05 12:43 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल हमेशा अपने स्टंट्स को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार भी एक्टर ने कुछ ऐसा किया है जिससे वो लाइमलाइट में आ गए हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टर का एक वीडियो इन दिनों सबका दिल जीत रहा है जिसमें वो सबसे रिस्की तरीके से एक फैंन से मिलते नजर आ रहे हैं। अपने फैंन को सरप्राइज करते हुए, विद्युत जामवाल एक  कंस्ट्रक्शन साइट पर इमारत से लटकते हुए नजर आते हैं। और सेलेब्स के उलट, अभिनेता ने मजदूर के साथ सेल्फी क्लिक करने के लिए जोखिम भरा स्टंट किया, जो जो काफी हैरान करने वाला है। अपने कैजुअल लुक में एक्टर ने स्नीकर्स और पिंक टोपी के साथ एक काले और सफेद रंग की प्रिंटेड शर्ट पहनी हुई है।

Tags:    

Similar News