लॉकडाउन: अब YouTube पर फ्री में देख सकते हैं ये ओरिजनल शोज, पहले चुकानी पड़ती थी इतनी कीमत

लॉकडाउन: अब YouTube पर फ्री में देख सकते हैं ये ओरिजनल शोज, पहले चुकानी पड़ती थी इतनी कीमत

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-10 07:04 GMT
लॉकडाउन: अब YouTube पर फ्री में देख सकते हैं ये ओरिजनल शोज, पहले चुकानी पड़ती थी इतनी कीमत

डिजिटल डेस्क। दुनियाभर में कोरोनावायरस महामारी के कारण लॉकडाउन जारी है। ऐसे में लगभग आबादी घरों में समय बिता रही है। इस दौरान लोग अपने मनोरंजन के लिए टेलीविजन और स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं। वहीं लॉकडाउन के इस समय में सोशल मीडिया का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म YouTube अपने यूजर्स के लिए एक सौगात लाया है। YouTube ने अपना प्रीमियम कंटेंट सभी के लिए फ्री कर दिया है।

YouTube ने अपने ओरिजनल शोज का ऐक्सेस सभी के लिए फ्री कर दिया है। इनमें Escape The Night, Step Up: High Water और Impulse जैसे कई फेमस शोज शामिल हैं। ये जानकारी एक ऑनलाइन रिपोर्ट के हवाले से दी गई है। आपको बता दें पहले ये शोज केवल YouTube के प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध थे। YouTube ने इन शोज पर फ्री ऐक्सेस देना बुधवार से शुरू किया है और ये सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा।

हालांकि YouTube ने इसके लिए किसी निश्चित तारीख का ऐलान नहीं किया है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि, YouTube द्वारा इन ओरिजनल शोज के अलावा "We Are Savvy", "Hyperlinked", "Fruit Ninja Frenzy Force" और "Kings of Atlantis" जैसे किड्स और फैमिली ओरिजनल्स को भी फ्री किया जा रहा है।  

कोरोना महामारी के चलते YouTube द्वारा जो शोज फ्री में ऑफर किए जा रहे हैं, वो यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का हिस्सा हैं। भारत में इसकी कीमत 129 रुपये प्रति महीने है। हालांकि लॉकडाउन में ज्यादातर लोग घरों में कैद हैं। यही वजह है की YouTube ने अपने प्रीमियम कंटेंट का फ्री ऐक्सेस देना शुरू किया है, ताकी लोग इसका लुत्फ उठा सकें। 

YouTube के ओरिजनल शोज की लिस्ट, जिन्हें सभी के लिए मुफ्त किया गया है-

  1. Step Up: High Water
  2. Escape the Night
  3. Matpat"s Game Lab
  4. Impulse
  5. Sherwood
  6. Sideswiped
  7. The Sidemen Show
  8. Foursome
  9. Me and My Grandma
  10. F2 Finding Football
  11. Overthinking with Kat June
  12. The Fake Show
     
Tags:    

Similar News