mPassport Seva ऐप को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

mPassport Seva ऐप को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-02 05:36 GMT
mPassport Seva ऐप को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार ने हाल ही में पासपोर्ट बनवाने के लिए मोबाइल ऐप mPassport को लॉन्च किया था। इस ऐप की मदद से कोई भी शख्स देश के किसी भी हिस्से में बैठकर पासपोर्ट बनवाने के लिए अप्लाई कर सकता है। लॉन्च के दो दिन में ही mPassport ऐप को गूगल स्टोर से 10 लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। पासपोर्ट सेवा डिपार्टमेंट की यह ऑफिशियल ऐप है। यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इससे पहले एप्लिकेंट अपने एरिया में मौजूद पासपोर्ट सेवा केंद्र पर ही पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर पाते थे।

 

 

ये भी पढ़ें : 12 बजे Flipkart पर Redmi 5A की सेल, जानें खूबियां

इसके लिए उन्हें अपने पीसी और लैपटॉप से साइट पर लॉग इन करना होता था, लेकिन अब इसके लिए एक अलग से एप्लिकेशन को लॉन्च किया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने छठें पासपोर्ट सेवा दिवस के दौरान इस नई सर्विस एमपासपोर्ट ऐप को लॉन्च किया था। mPassport सेवा ऐप को लॉन्च करके सरकार पासपोर्ट बनवाने के प्रोसेस को आसान बनाना चाहती है। यूजर्स ऐप पर लॉग इन करके फेश पासपोर्ट और पुराने पासपोर्ट को रिन्यू करवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वह इसके जरिए पेमेंट और अपॉइंटमेंट को शेडयूल भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy On6 आज दोपहर 12:30 बजे Flipkart पर होगा लॉन्च

 

 

ये भी पढ़ें : Honor Play और Honor 9i (2018) पर्पल कलर ऑप्शन में आएंगे

 

इस ऐप के बाद अब लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए कंप्यूटर एक्सेस की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी देशभर में 307 पासपोर्ट सेवा केंद्र हैं, जिसमें से पिछले चार वर्षों में 231 पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि सभी 543 लोकसभा सीटों पर अपना खुद का पासपोर्ट सेवा केंद्र होना चाहिए।

Similar News