Laptop: Xiaomi का पहला लैपटॉप होगा Mi Notebook, मिलेगा 12 घंटे का बैटरी बैकप

Laptop: Xiaomi का पहला लैपटॉप होगा Mi Notebook, मिलेगा 12 घंटे का बैटरी बैकप

Manmohan Prajapati
Update: 2020-06-05 10:43 GMT
Laptop: Xiaomi का पहला लैपटॉप होगा Mi Notebook, मिलेगा 12 घंटे का बैटरी बैकप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi (शाओमी) अब तक भारत में स्मार्टफोन के अलावा कई स्मार्ट डिवाइस लॉन्च कर चुकी है। वहीं अब कंपनी लैपटॉप मार्केट में कदम रखने जा रही है। आधिकारिक लॉन्च से पहले, कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि शाओमी के पहले लैपटॉप का नाम Mi Notebook (एमआई नोटबुक) होगा। इसे 11 जून को बाजार में उतारा जाएगा। बता दें कि इस लैपटॉप को लेकर लंबे समय से चर्चा की जा रही है। वहीं अब इसके नए वेरिएंट की जानकारी सामने आई है। 

ऑनलाइन आई एक जानकारी में कहा गया है कि शाओमी के इस लैपटॉप का Mi Notebook Horizon Edition (होराइजन एडिशन) भी लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में टिप्सटर ने स्पेशल एडिशन लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक की है। बता दें, कंपनी पहली बार भारत में अपना लैपटॉप पेश करने जा रही है।

Nokia ने भारत में लॉन्च किया 43 इंच स्मार्ट टीवी, इसमें है JBL ऑडियो और डॉल्बी विजन का सपोर्ट

Mi Notebook
इस लैपटॉप के लॉन्च से पहले कंपनी ने एक टीजर जारी कर इसके बारे में जानकारी दी है। शाओमी ने ट्विटर पर एक 7 सेकेंड का टीजर विडियो जारी किया है। जिसके अनुसार नोटबुक में 12 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा। ट्वीट के साथ कंपनी ने लिखा, "बार-बार चार्जर के लिए भागने की जरूरत नहीं है।

Mi Notebook पतले बेजल्स और हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आएगा। इस लैपटॉप में 10th जेनरेशन Intel प्रोसेसर दिया जराएगा। 

TUF/ROG laptop: Asus ने भारत में लॉन्च किए गेमिंग लैपटॉप और डेस्कटॉप, जानें कीमत
Horizon Edition 
बात करें Horizon Edition की तो Xiaomi India के चीफ मनु कुमार जैन और मार्केटिंग हेड अनुज शर्मा ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में Mi Notebook की ब्रांडिंग और Mi Notebook Horizon Edition का बॉक्स नजर आ रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह Mi Notebook मॉडल का एक अन्य एडिशन होगा।

Tags:    

Similar News