Yoga: नहीं होगी गैस और अपच की समस्या, रोजाना करें ये एक काम

Yoga: नहीं होगी गैस और अपच की समस्या, रोजाना करें ये एक काम

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-23 10:50 GMT
Yoga: नहीं होगी गैस और अपच की समस्या, रोजाना करें ये एक काम

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। व्यस्त दिनचर्या और गलत खानपान के कारण पेट में गैस और अपच जैसी समस्याएं पैदा होती है। ऐसे में जरुरी है कि योग को अपनी डेली दिनचर्या में शामिल किया जाए। ताकि इस समस्या से आप छुटकारा पा सकें। गैस और अपच से छुटकारे के लिए आपको उत्तान पादासन करना चाहिए। इससे आपको राहत मिलेगी। 

उत्तान पादासन के फायदे

  • उत्तान पादासन ऐसा योग है जिसे करने से पेट की सारी समस्याओं से निजात मिल जाती है।
  • इसे करने से पेट की चर्बी भी कम होती है।
  • पेट में हो रही कब्ज की परेशानी के लिए ये रामबाण आसन है।
  • उत्तानपादासन करने से नाभि मंडल भी स्वस्थ रहता है साथ ही पेट की आंते सुदृढ़ होती है।
  • इसे करने से गैस की बीमारी भी खत्म हो जाती है। 

 यह खबर भी पढ़े: सेहत: ज्यादा शक्कर खाने से शरीर के इन अंगों को पहुंचता है नुकसान, होती है कई गंभीर बिमारियां


उत्तान पादासन  करने का तरीका 

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब अपने दोनों हाथों को जांघो के बगल में रखें।
  • ध्यान रहे कि आपके घुटने ,एड़िया और अंगूठे आपस में सटे होने चाहिए।
  • इसके बाद सांस भरें और अपने दोनों पैरों को मिलाकर धीरे-धीरे ऊपर उठाएं।
  • जब तक सांस रोक पाए, तब तक पैर को भी ऊपर ही रखें। 
  • अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पैर को नीचे ले आएं और शरीर को ढीला छोड़ दें।

यह खबर भी पढ़े: Health: सर्दियों के मौसम में मिलती है यह खास तरह की हल्दी, कई बीमारियों का करती है इलाज

ध्यान रखें यह बात
इस आसन को करने से पहले इस बात का ख्याल रखें कि आपको कोई पेट संबंधी परेशानी न हो। अगर आपको कमर दर्द की शिकायत है या फिर मांसपेशियों में ऐंठन है तो आप यह योग न करें। वे महिलाएं जो गर्भवती हैं, उन्हें भी इस योग को नहीं करना चाहिए। 

Tags:    

Similar News