सेहत: ज्यादा शक्कर खाने से शरीर के इन अंगों को पहुंचता है नुकसान, होती है कई गंभीर बिमारियां

Health: Too Much Sugar Is Bad Know Harmful Effects Of Excess Sugar
सेहत: ज्यादा शक्कर खाने से शरीर के इन अंगों को पहुंचता है नुकसान, होती है कई गंभीर बिमारियां
सेहत: ज्यादा शक्कर खाने से शरीर के इन अंगों को पहुंचता है नुकसान, होती है कई गंभीर बिमारियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जिस तरह जीवन में मिठास जरूरी है, उसी तरह शरीर के लिए शक्कर या चीनी जरूरी भी है, लेकिन शक्कर को एक लिमिट तक ही लिया जाए तो ठीक माना जाता है। जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन करने से हमारे शरीर नुकसानदायक होता है। आजकल कम उम्र में डायबिटीज, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने जैसी समस्याएं होना सामान्य बात हो गई है। इसका एक कारण बहुत हद तक बहुत मात्रा में चीनी का अधिक उपभोग भी है, जिसका पता नहीं चलता और अनजाने में हम अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते जाते हैं।

शक्कर दो प्रकार की होती है ग्लूकोज और फ्रुक्टोस। चीनी फ्रुक्टोस का रूप होती है। ज्यादा शक्कर से सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता, बल्कि डायबिटीज और अन्य तरह की बीमारियां शुरू हो जाती है। दरअसल, शक्कर में सिर्फ कैलोरी होती है और इसमें प्रोटीन, विटामिन या खनिज आदि नहीं होते हैं। ज्यादा शक्कर खाने से पोषक तत्वों की कमी भी हो जाती है। आईए हम आपको बताते हैं ज्यादा शक्कर खाने से क्या-क्या नुकसान होते हैं और शरीर के किन अंगों को नुकसान पहुंचता है...

Created On :   22 Jan 2020 6:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story