दीवाली के दिन पटाखों के धुएं से बचने के लिए अस्थमा पेशेंट ऐसे रखें ख्याल

दीवाली के दिन पटाखों के धुएं से बचने के लिए अस्थमा पेशेंट ऐसे रखें ख्याल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-23 09:11 GMT
दीवाली के दिन पटाखों के धुएं से बचने के लिए अस्थमा पेशेंट ऐसे रखें ख्याल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। दीवाली के त्योहार पर बड़ी मात्रा में पटाखे चलाएं जाते हैं। इससे प्रदूषण की समस्या बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में उन लोगों को बहुत दिक्कत होती है, जिन्हें खासी, थ्रोट इंफेक्शन जैसी बीमारी है। अस्थमा पेशेंट के लिए सांस लेना बहुत मुश्किल होता है। अगर आपके घर में भी ऐसा कोई व्यक्ति है, जो इस तरह की बीमारी से परेशान है तो हम आपको बता रहें है कुछ ऐसे टिप्स। जिनकी मदद से आप अस्थमा पेशेंट की मदद कर सकते हैं। 

  • दीवाली के पहले घर में सफाई होती है। इस दौरान आपको काफी डस्ट का सामना करना पड़ता है। अगर आपके घर में साफ सफाई हो रही है तो कोशिश करें आप वहां न जाएं और अगर जाना पड़ भी रहा है तो मास्क पहन लें। 
  • दीवाली के दिन पटाखे चलाएं जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि उस दिन अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। घर के पर्दे, खिड़कियां और दरवाजे उस समय बंद रखें, जब आस-पास के लोग पटाखे चला रहे हों।
  • दीवाली पर आपकी सेहत ठीक रहे इसके लिए जरुरी है कि आप फुल स्लीव कपड़े पहने और भूखे पेट न रहें। शरीर को गर्माहट देनेवाली चीजों का सेवन करें। बॉडी में एनर्जी की कमी ना होने दें।
  • विटामिन डी का सेवन करें। हल्की धूप के दौरान योग, मेडिटेशन और एक्सर्साइज जरूर करें। ताकि मन शांत रहे और आप खुद को मजबूत महसूस करें।
  • इस दौरान अपना इनहेलर हर समय साथ रखें। बहुत गर्म या नमी वाले स्थान पर जाने से बचें। क्योंकि इस दौरान धुआं, पलूशन, मोल्ड पोर्स ज्यादा फैलने की संभावना रहती है। अगर घर से बाहर निकलना ही पड़े तो निकलते समय सूती कपड़ा या मास्क हर समय अपने साथ रखें और पटाखों के धुएं से बचने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
  • इसके अलावा परेशानी से बचने के लिए अपने डॉक्टर की सलाह जरुर लें। क्योंकि अपने पेशंट की कंडीशन को एक डॉक्टर से बेहतर कोई नहीं जान सकता। हर पेशंट की स्थिति अलग-अलग होती है और इसके अनुसार डॉक्टर ही बेहतर सलाह दे सकते हैं। इस तरह आप अपनी सेहत का बेहतर ख्याल रख सकते हैं। 
Tags:    

Similar News