शिकागो में गोलीबारी की घटना में 1 की मौत, 5 घायल

शिकागो में गोलीबारी की घटना में 1 की मौत, 5 घायल

IANS News
Update: 2020-09-01 06:34 GMT
शिकागो में गोलीबारी की घटना में 1 की मौत, 5 घायल
हाईलाइट
  • शिकागो में गोलीबारी की घटना में 1 की मौत
  • 5 घायल

शिकागो, 31 अगस्त (आईएएनएस)। शिकागो के एक रेस्त्रां के बाहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह घटना रविवार दोपहर की है। शिकागो ट्रिब्यून ने सिटी पुलिस के हवाले से कहा है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है उस पर खास तौर पर निशाना लगाया गया था।

घायल पांच लोगों को शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मारे गए व्यक्ति और घायलों की पहचान जाहिर नहीं की गई है।

पुलिस ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है।

जेएनएस

Tags:    

Similar News